deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

भारत के पर्यटन क्षेत्र की आय 2028 तक 59 अरब डॉलर से अधिक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्ट

देशबन्धु by देशबन्धु
August 16, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय पर्यटन क्षेत्र की आय 2028 तक 5,12,356 करोड़ रुपए (59 अरब डॉलर से अधिक) से अधिक होने का अनुमान है। इस दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या 3.05 करोड़ तक पहुंच सकती है। यह जानकारी शनिवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।

READ ALSO

नंद के घर ‘आनंद’ बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

पहाड़ को चुनौती देने वाले दशरथ मांझी, एक प्रेम और संकल्प की अमर गाथा

कैपिटलमाइंड पीएमएस ने पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए जारी की रिपोर्ट में कहा कि घरेलू पर्यटन में तेजी आ रही है और यात्रियों की संख्या 2024 में 2.5 अरब से बढ़कर 2030 तक 5.2 अरब (13.4 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) हो जाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की आय बढ़ने और बेहतर परिवहन सुविधाओं के कारण देश में रिकॉर्ड यात्राएं हो रही हैं। साथ ही लग्जरी और सांस्कृतिक प्रवास के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

घरेलू पर्यटकों का खर्च 2019 में 12.74 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2023 में 14.64 लाख करोड़ रुपए हो गया और 2034 तक 33.95 लाख करोड़ रुपए (7.9 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) तक पहुंचने का अनुमान है।

हवाई, सड़क और रेल की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश इस वृद्धि को गति दे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू हवाई यात्री यातायात वित्त वर्ष 24 के 307 मिलियन से बढ़कर वित्त वर्ष 30 तक दोगुने से भी अधिक यानी 693 मिलियन हो जाएगा।

ट्रैवल मार्केट वित्त वर्ष 20 के 75 अरब डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 27 तक 125 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, डोमेस्टिक टूरिस्ट विजिट (डीटीवी) 2022 में 173 करोड़ से 44.98 प्रतिशत बढ़कर 2023 में 250 करोड़ तक पहुंच चुका है।

ADVERTISEMENT

2023 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.88 करोड़ तक पहुंच गई है, जो 2019 के 1.79 करोड़ से 5.47 प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी अब यूरोप छोड़कर भारत के लग्जरी वेलनेस रिट्रीट की ओर रुख कर रहे हैं। आयुर्वेद रिसॉर्ट, महलों में ठहरने की जगहें, योग स्पा: सभी बुक हो रहे हैं। साथ ही, देश में लग्जरी का महत्व भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एबीएस/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

नंद के घर ‘आनंद’ बन आए कान्हा, कृष्ण मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

पहाड़ को चुनौती देने वाले दशरथ मांझी, एक प्रेम और संकल्प की अमर गाथा

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

किश्‍तवाड़ आपदा : जितेंद्र सिंह ने घायलों का जाना हाल, बोले, ‘बनेगा सांसद हेल्प-डेस्क’

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर बोले जीतन राम मांझी, तुष्‍टिकरण की राजनीति कर रहा विपक्ष

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद पर बीजेपी नेता बोले, ‘मैं टीएमसी से पूछना चाहता हूं, कहां गई बंगाली अस्मिता’

August 17, 2025
ताज़ा समाचार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: द्वारका इस्कॉन मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कथक नृत्यांगना यास्मीन सिंह ने बांधा समां

August 17, 2025
Next Post

ग्वालियर का 'गोपाल मंदिर', जहां राधा कृष्ण पहनते हैं करोड़ों के आभूषण, 24 घंटे भव्य रूप में युगल जोड़ी देती है दर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

093911
Total views : 5945882
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In