deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

जम्मू-श्रीनगर हाईवे : जितेंद्र सिंह ने बताया, भूस्खलन के बीच प्रशासन अवरुद्ध सड़क खोलने के प्रयास में जुटा

देशबन्धु by देशबन्धु
August 31, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

जम्मू, 31 अगस्त (आईएएनएस)। उधमपुर के बानी नल्लाह में अवरुद्ध जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को शनिवार को आवश्यक वाहनों के लिए खोला गया था। लेकिन थाड से पहले का पाइंट भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया, प्रशासन यातायात सामान्य करने में जुटा हुआ है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

READ ALSO

द अरण्य प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, ईडी ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की

हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, सीएम राहत कोष से दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपए

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे, जो कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है, भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बार-बार बाधित हो रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि बानी नल्लाह में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए इस हाईवे को जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के संयुक्त प्रयासों से आवश्यक वाहनों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन प्रकृति की मार ने राहत को ज्यादा देर टिकने नहीं दी। थाड में भारी बारिश के कारण दोबारा भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क फिर से बंद हो गई।

ADVERTISEMENT

इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी, उधमपुर की जिला कलेक्टर (डीसी) सलोनी राय और उनकी टीम ने खराब मौसम के बावजूद दिन-रात मौके पर डटकर काम किया हैं। उन्होंने बताया कि अगले चार से पांच घंटों में सड़क को आंशिक रूप से खोलने की उम्मीद है, ताकि आवश्यक वाहनों का आवागमन शुरू हो सके। स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई की मशीनरी पूरे जोर-शोर से मलबा हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने में जुटी है।

यह हाईवे न केवल यात्रियों के लिए, बल्कि सामान और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के लिए भी महत्वपूर्ण है। भूस्खलन के कारण फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी शुरू की हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यह संकट कठिन है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से इसे जल्द ही नियंत्रित कर लिया जाएगा। स्थानीय लोग भी प्रशासन के इस समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

एससीएच

देशबन्धु

Related Posts

द अरण्य प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, ईडी ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की
राष्ट्रीय

द अरण्य प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, ईडी ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की

September 8, 2025
हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, सीएम राहत कोष से दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपए
राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, सीएम राहत कोष से दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपए

September 8, 2025
राष्ट्रीय

गुजरात: उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, प्रधानमंत्री का जताया आभार

September 8, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजद ने अभी तक अपना रुख तय नहीं किया है: अरुण साहू
राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजद ने अभी तक अपना रुख तय नहीं किया है: अरुण साहू

September 8, 2025
राजस्थान: हंगामे के बीच मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक पास, सदन में जमकर लगे नारे
राष्ट्रीय

राजस्थान: हंगामे के बीच मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक पास, सदन में जमकर लगे नारे

September 8, 2025
‘भ्रष्टाचार के जनक से मिले हैं’, लालू-रेड्डी की मुलाकात पर ललन सिंह ने कसा तंज
राष्ट्रीय

‘भ्रष्टाचार के जनक से मिले हैं’, लालू-रेड्डी की मुलाकात पर ललन सिंह ने कसा तंज

September 8, 2025
Next Post

कालेश्वरम परियोजना: घोष आयोग की रिपोर्ट तेलंगाना विधानसभा में पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097208
Total views : 5967218
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In