deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

एकतरफा घोषणाएं नहीं होती, तेजस्वी गठबंधन के सर्वमान्य नेता: कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत

देशबन्धु by देशबन्धु
August 31, 2025
in राष्ट्रीय
0
एकतरफा घोषणाएं नहीं होती, तेजस्वी गठबंधन के सर्वमान्य नेता: कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने बिहार के आरा जिला में शनिवार को आयोजित ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की ओर से खुद को इंडिया ब्लॉक गठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में एकतरफा घोषणाएं नहीं होती बल्कि सब साथ-साथ हैं।

READ ALSO

द अरण्य प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, ईडी ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की

हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, सीएम राहत कोष से दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपए

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अलायंस के बड़े नेता हैं और हम सब उनके साथ हैं। भाजपा और उनके सहयोगियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे इंडिया गठबंधन पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव गठबंधन के सबसे बड़े चेहरे हैं। उन्होंने भाजपा से पूछा कि उनका नेता कौन है, और दावा किया कि नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं।

ADVERTISEMENT

राजपूत ने कहा कि एनडीए को अपना सर्वमान्य नेता स्पष्ट करना चाहिए, जबकि इंडिया गठबंधन में तेजस्वी यादव सर्वमान्य नेता हैं।

‘वोटर अधिकार यात्रा’ में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने पर उन्होंने उत्साह जताते हुए कहा कि यह स्पष्ट है कि जनता का समर्थन इंडिया गठबंधन के साथ है। उन्होंने अखिलेश यादव को देश का महत्वपूर्ण नेता बताते हुए कहा कि इस यात्रा में उनकी भागीदारी से यह और सशक्त हुई है।

उन्होंने कहा कि यह जनता की यात्रा है और दावा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

राजद से निष्कासित तेजप्रताप यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि वह अपनी सभाओं में क्या कह रहे हैं, यह विषय नहीं है। हमारा विषय वोटर अधिकार यात्रा है। आने वाले समय में बिहार में एक मजबूत सरकार इंडिया ब्लॉक गठबंधन देगी।

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति पर कांग्रेस नेता ने चिंता जताई।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और सरकार को चेतावनी देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जरांगे की मांगों पर जल्द से जल्द विचार करना चाहिए और मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण देना चाहिए।

मन की बात कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें किसानों के मुद्दों पर बात नहीं करते। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका से कपास आयात पर शुल्क हटाने का फैसला किसानों के साथ विश्वासघात है। अमेरिका ने भारत के निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। सरकार को भी अमेरिका पर टैरिफ लगाना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा कि यूरिया की कमी के कारण किसान अपनी फसलों पर समय पर खाद नहीं डाल पा रहे हैं। बिजली की अनुपलब्धता के चलते सिंचाई में भी दिक्कत हो रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ रही है। इसके अलावा, किसानों का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को और बदतर बना रहा है।

कालकाजी मंदिर के सेवादार हत्याकांड पर उन्होंने दिल्ली पुलिस और भाजपा शासित सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा अपराध के मामले दर्ज होते हैं, और दिल्ली पुलिस अपनी साख खो चुकी है। हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेगी।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

डीकेएम/केआर

देशबन्धु

Related Posts

द अरण्य प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, ईडी ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की
राष्ट्रीय

द अरण्य प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, ईडी ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की

September 8, 2025
हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, सीएम राहत कोष से दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपए
राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए आगे आया हरियाणा, सीएम राहत कोष से दिए जाएंगे 5 करोड़ रुपए

September 8, 2025
राष्ट्रीय

गुजरात: उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, प्रधानमंत्री का जताया आभार

September 8, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजद ने अभी तक अपना रुख तय नहीं किया है: अरुण साहू
राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति चुनाव पर बीजद ने अभी तक अपना रुख तय नहीं किया है: अरुण साहू

September 8, 2025
राजस्थान: हंगामे के बीच मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक पास, सदन में जमकर लगे नारे
राष्ट्रीय

राजस्थान: हंगामे के बीच मत्स्य क्षेत्र संशोधन विधेयक पास, सदन में जमकर लगे नारे

September 8, 2025
‘भ्रष्टाचार के जनक से मिले हैं’, लालू-रेड्डी की मुलाकात पर ललन सिंह ने कसा तंज
राष्ट्रीय

‘भ्रष्टाचार के जनक से मिले हैं’, लालू-रेड्डी की मुलाकात पर ललन सिंह ने कसा तंज

September 8, 2025
Next Post
राहुल गांधी और उनके गठबंधन के लोगों को बिहार चुनाव में हार का अभी से है एहसास: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

राहुल गांधी और उनके गठबंधन के लोगों को बिहार चुनाव में हार का अभी से है एहसास: रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097206
Total views : 5967205
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In