deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ कितनी सफल रही, जानें सत्तापक्ष और विपक्ष ने क्या कहा

देशबन्धु by देशबन्धु
September 1, 2025
in राष्ट्रीय
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की समाप्ति पर सोमवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति पर राहुल गांधी की तारीफ में कसीदे पढ़े।

READ ALSO

पावागढ़ मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटी: 6 लोगों की मौत, 4 घायल, जांच के आदेश

पंजाब बाढ़: 2000 गांव डूबे, 46 मौतें, PM मोदी जायजा लेने 9 सितंबर को आएंगे

ADVERTISEMENT

पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह से महात्मा गांधी ने सच्चाई के राह पर चलकर देशवासियों के बीच अपनी अमिट छोड़ी थी और एक आदर्श स्थापित किया था, ठीक उसी राह पर राहुल गांधी भी चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह तीसरी यात्रा है, जो देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करने जा रही है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के लोकतंत्र को सुरक्षित रखना है। वो लोकतंत्र के सिद्धांतों को मजबूत रखने पर विश्वास रखते हैं। इस देश का संविधान और न्यायिक व्यवस्था सुरक्षित रहे। इसी दिशा में राहुल गांधी लगातार काम कर रहे हैं। वो लगातार बिहार की रक्षा के लिए मुखर रहे हैं। हमें न्याय की व्यवस्था को बरकरार रखना होगा। आज की तारीख में बिहार की जनता राहुल गांधी के विचारों के साथ खड़ी है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज पूरे देश में वोट चोरी को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है। अब इसे व्यवस्था को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अगर कोई वोट चोरी करने की कोशिश करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENT

पप्पू यादव ने कहा कि आज देश की जनता का कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विश्वास बढ़ा है। लोगों के मन में यह विश्वास है कि अगर हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की कोई सुरक्षा कर सकता है तो वह राहुल गांधी ही हैं। हमें खुद व्यक्तिगत तौर पर राहुल गांधी से बहुत उम्मीदें हैं। वह निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं।

वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति के मौके पर आयोजित पैदल मार्च को नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग लोकतंत्र के दुश्मन हैं, जिन्हें जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकती।

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा को विफल बताया। उन्होंने दावा किया कि जो लोग इस यात्रा में शामिल हुए हैं, वे कभी वोटर्स में तब्दील नहीं होंगे। रोड शो में लोगों का मौजूद होना और उनका वोटर्स में तब्दील होना, दोनों अलग-अलग बात है। कांग्रेस जब तक राजद के साथ रहेगी, तब तक उनका कोई भला होने वाला नहीं है।

वहीं, तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चिट मुख्यमंत्री कहे जाने पर उन्होंने कहा कि ये तो बिहार की जनता तय करेगी कि वे कैसे सीएम हैं। वे कौन होते हैं बोलने वाले। अगर किसी के बोलने से कुछ हो जाता तो अब तक बहुत कुछ हो चुका होता।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा की समाप्ति पर दावा किया कि बिहार से बहने वाली बदलाव की बयार पूरे देश में बहने जा रही है। हम बिहार से पूरे देश में अपना संदेश फैलाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता ने किसी भी प्रकार की अशोभनीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। ये झूठी बात फैलाई जा रही है।

हम लोग गांधीवादी लोग हैं, इसलिए हम किसी भी बात का जवाब गांधीवादी तरीके से देते हैं। हम लोग अशोभनीय भाषा के इस्तेमाल पर विश्वास नहीं रखते।

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पटना में आयोजित होने वाले मार्च से पूरे देश में यह संदेश फैलेगा कि जो लोग देश की सत्ता में काबिज हैं, वे वोट चोरी के दम पर हैं। इन लोगों ने वोटों की चोरी और लोकतंत्र की हत्या की है। राहुल गांधी जनता को जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मौलिक कर्तव्य बनता है कि वह लोगों के मताधिकार का संरक्षण करें, लेकिन आज ये लोग रक्षक से भक्षक बन गए हैं।

–आईएएनएस

एसएचके/वीसी

देशबन्धु

Related Posts

पावागढ़ मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटी: 6 लोगों की मौत, 4 घायल, जांच के आदेश
ताज़ा समाचार

पावागढ़ मंदिर में रोपवे ट्रॉली टूटी: 6 लोगों की मौत, 4 घायल, जांच के आदेश

September 7, 2025
पंजाब बाढ़: 2000 गांव डूबे, 46 मौतें, PM मोदी जायजा लेने 9 सितंबर को आएंगे
ताज़ा समाचार

पंजाब बाढ़: 2000 गांव डूबे, 46 मौतें, PM मोदी जायजा लेने 9 सितंबर को आएंगे

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

झारखंड: चाईबासा में 10 लाख का इनामी माओवादी मुठभेड़ में ढेर

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

विश्व साक्षरता दिवस: डिजिटल युग में शिक्षा के नए मायने, लर्निंग और जीवन कौशल पर विशेष बल

September 7, 2025
उपराष्ट्रपति पद के लिए ‘इंडिया’ ब्लॉक उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी ‘एआईएमआईएम’
राष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति पद के लिए ‘इंडिया’ ब्लॉक उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी का समर्थन करेगी ‘एआईएमआईएम’

September 6, 2025
पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बिहार के हर क्षेत्र में हो रहा विकास: प्रेम कुमार
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बिहार के हर क्षेत्र में हो रहा विकास: प्रेम कुमार

September 6, 2025
Next Post

अभिनेता विपिन शर्मा का विदेश में बजा डंका, हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' के लिए मिला अवॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096968
Total views : 5965235
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In