deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

जयंती विशेष : 1973 का पीएसी विद्रोह, जब कमलापति त्रिपाठी को गंवानी पड़ी मुख्यमंत्री की कुर्सी

देशबन्धु by देशबन्धु
September 2, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान सभा के सदस्य और अनुभवी प्रशासक, कमलापति त्रिपाठी के पास सब कुछ था, जो एक मुख्यमंत्री के पास होना चाहिए। इसी काबिलियत ने 4 अप्रैल 1971 को उन्हें उत्तर प्रदेश की राजनीति में सिंहासन पर बैठाया।

लेकिन, 3 सितंबर 1905 को जन्मे इस कद्दावर नेता को इतिहास उस घटना के लिए भी याद करता है, जब उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश की पुलिस फोर्स ने विद्रोह कर दिया। 1973 में जब देश आजाद था और लोकतंत्र स्थापित हो चुका था, इस दौर में विद्रोह उठा और यही विद्रोह उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी के अंत का कारण बना।

READ ALSO

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

शायद किसी को नहीं पता था कि महज दो साल में इतिहास उनकी सरकार को ऐसा झटका देगा, जो अब तक किसी चुनी हुई सरकार को नहीं मिला था। राज्य की अर्धसैनिक बल, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के जवानों में लंबे समय से भीतर ही भीतर असंतोष सुलग रहा था। कहा जाता है कि इसकी वजहें थीं, खराब सेवा शर्तें, दुर्व्यवहार, और अधिकारियों की मनमानी। दबी जुबान से स्वर उभरते रहे, जिन पर शायद किसी ने गौर ही नहीं किया।

ADVERTISEMENT

मई 1973 की एक गर्म दोपहर ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को ऐसा झटका दिया, जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दी। पीएसी की 12वीं बटालियन के जवानों ने खुलेआम विद्रोह कर दिया। राज्य सरकार के हाथ-पांव फूल गए। हालात इतने बिगड़ गए कि लखनऊ में हड़कंप मच गया और मामला सीधे दिल्ली तक पहुंचा। मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को स्थिति काबू में लाने के लिए सेना बुलानी पड़ी, जो एक आजाद भारत में दुर्लभ और गंभीर फैसला था।

ADVERTISEMENT

लखनऊ, मेरठ और बनारस जैसे शहरों में सेना ने मोर्चा संभाला। 22 से 25 मई तक चले इस ऑपरेशन में 30 पीएसी जवान मारे गए और सेना ने भी 13 जवान खोए। 500 से अधिक जवानों को बर्खास्त किया गया, 65 मुकदमे चले, और कई को आजीवन कारावास तक की सजा हुई।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक याचिका में इस विद्रोह के कुछ अहम बिंदु मिलते हैं, जिसे उस समय पीएसी का हिस्सा रहे एक कांस्टेबल ने दर्ज किया था। साल 1973 में, याचिकाकर्ता उत्तर प्रदेश प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) में कार्यरत था। याचिकाकर्ता की सेवाएं 1973 तक अस्थायी थीं।

याचिकाकर्ता ने इस बात का जिक्र किया है कि 1973 में पीएसी के कई कर्मचारियों ने विद्रोह कर दिया। विद्रोह को दबाने के लिए सेना बुलानी पड़ी। पीएसी के कई कर्मचारियों, जिन पर विद्रोह में शामिल होने का संदेह था, के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गईं और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

ADVERTISEMENT

1973 में इस बगावत का राजनीतिक असर गहरा था। केंद्र में इंदिरा गांधी की सरकार थी और कमलापति त्रिपाठी उन्हीं की पार्टी से राज्य में मुख्यमंत्री थे। बावजूद इसके, इंदिरा गांधी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें 12 जून 1973 को इस्तीफा देने को कहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया।

यह आजाद भारत का पहला मौका था जब किसी राज्य के मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी की केंद्र सरकार ने इस तरह पद से हटाया हो। त्रिपाठी की सरकार के पास विधानसभा में 280 सीटों का बहुमत था, लेकिन विद्रोह से उपजे जनाक्रोश और प्रशासनिक असफलता ने उन्हें पूरी तरह घेर लिया।

इमीग्रेशन एंड फॉरेनर्स ऐक्ट लागू होने से देश में अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने में आसानी होगी : प्रेम चंद बैरवा

हालांकि, बाद में केंद्र की राजनीति में उन्हें जगह मिली थी। 8 अक्टूबर 1990 को वाराणसी में उनका निधन हुआ। एक लेखक और भारतीय राजनीतिज्ञ के तौर पर आज भी उन्हें याद किया जाता है।

देशबन्धु

Tags: 1973 का पीएसी विद्रोहBirth Anniversary Specialchief minister's chairPAC revolt of 1973when Kamlapati Tripathi had to loseजब कमलापति त्रिपाठी को गंवानी पड़ीमुख्यमंत्री की कुर्सी

Related Posts

ताज़ा समाचार

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब में मुसीबत की घड़ी में केजरीवाल गुजरात दौरे पर भागे: वीरेंद्र सचदेवा 

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी दरों में कटौती ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत: अमर कुमार बाउरी

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘बेतुका’

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल

September 7, 2025
Next Post

दक्षिण अफ्रीका के मवेशियों में फुट एंड माउथ डिजीज फैलने पर कृषि मंत्री ने जताई चिंता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096899
Total views : 5964994
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In