deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

साक्षी मलिक : जिन्होंने अपनी कुश्ती से ओलंपिक में रचा इतिहास

देशबन्धु by देशबन्धु
September 2, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। साक्षी मलिक भारत की प्रसिद्ध महिला पहलवान हैं, जिन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था। साक्षी ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने एक ऐसे खेल में भारत को ओलंपिक मेडल जिताया, जिसमें लड़कियों को खेलने की इजाजत परिवार की तरफ से बमुश्किल ही मिल पाती थी। साक्षी की सफलता ने भारत में महिला कुश्ती को नई पहचान दिलाई है।

READ ALSO

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत की दी बधाई, बताया – ‘गौरव का क्षण’

तेलंगाना: कांग्रेस की 15 सितंबर को बीसी डिक्लेरेशन रैली, दो लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को रोहतक जिले के मोखरा गांव में हुआ। उनके दादा सुबीर मलिक एक पहलवान थे, जिन्हें देखकर साक्षी ने भी पहलवानी शुरू की।

ADVERTISEMENT

महज 12 साल की उम्र में साक्षी ने ईश्वर दहिया से कुश्ती की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी। पांच साल बाद उन्होंने एशियन जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप 2009 के 59 किग्रा फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। इसके बाद वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप 2010 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

भले ही साक्षी को कुश्ती का शौक था, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी। साक्षी स्कूल के बाद अखाड़ा पहुंचती थी, जहां उन्होंने कुश्ती के दांव-पेंच सीखे। एक इंटरव्यू में साक्षी मलिक ने बताया था कि लड़कों के साथ इसलिए कुश्ती की प्रैक्टिस करनी पड़ती थी क्योंकि जहां से वह आती थीं, वहां यह खेल लड़कियों के लिए नहीं था।

साक्षी मलिक ने साल 2013 में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीता, जिसके बाद साल 2017 में गोल्ड अपने नाम किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में साक्षी मलिक के नाम तीन पदक हैं। उन्होंने साल 2014 में सिल्वर मेडल जीता, जिसके बाद साल 2018 में ब्रॉन्ज और साल 2022 में गोल्ड अपने नाम किया।

साक्षी मलिक की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि रियो 2016 ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतना है। वह भारत की पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने ओलंपिक मेडल जीता।

साक्षी ने ओलंपिक वर्ल्ड क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के 58 किग्रा सेमीफाइनल में चीन की झांग लान को हराकर ओलंपिक में जगह बनाई।

ADVERTISEMENT

रियो 2016 ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में रूस की वेलेरिया कोब्लोवा से हारने के बावजूद, साक्षी मलिक ने मंगोलियाई पुरेवदोरजिन ओरखोन के खिलाफ अपना रेपचेज राउंड जीत लिया। साक्षी मलिक ने ऐसुलु टिनीबेकोवा को 8-5 से हराकर इतिहास रचते हुए भारत को पदक जिताया।

साल 2016 में ओलंपिक मेडल जीतने के तुरंत बाद साक्षी मलिक को भारतीय रेलवे ने दिल्ली डिवीजन के वाणिज्यिक विभाग में नियुक्त किया गया। जिस महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से साक्षी ने पढ़ाई की, उसी विश्वविद्यालय ने सितंबर 2016 में उन्हें अपना कुश्ती निदेशक नियुक्त किया।

साक्षी मलिक टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड जीतकर एक बार फिर खुद को साबित किया। हालांकि, दिसंबर 2023 में उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया।

ADVERTISEMENT

साक्षी मलिक को साल 2016 में ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। साल 2017 में उन्हें ‘पद्म श्री’ पुरस्कार मिला। इसी साल साक्षी ने भारतीय पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ शादी रचा ली।

–आईएएनएस

आरएसजी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को एशिया कप जीत की दी बधाई, बताया – ‘गौरव का क्षण’

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

तेलंगाना: कांग्रेस की 15 सितंबर को बीसी डिक्लेरेशन रैली, दो लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

अगला लक्ष्य विश्व कप है, एशिया कप हॉकी जीतने के बाद खिलाड़ियों ने भरी हुंकार

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

त्रिपुरा : भाजपा की सहयोगी टिपरा मोथा पार्टी 9 सितंबर को कई मांगों को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगी

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

रामकृपाल यादव और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने विपक्ष पर बोला हमला

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब में बाढ़ की स्थिति अत्यंत भयावह, मान सरकार पूरी तरह विफल: भूपेश बघेल

September 8, 2025
Next Post

भारत 2047 से पहले बन सकता है दुनिया का सेमीकंडक्टर पावरहाउस : इंडस्ट्री लीडर्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097068
Total views : 5965994
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In