deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में एनडीए का चार सितंबर को बिहार बंद

देशबन्धु by देशबन्धु
September 2, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर एनडीए संयुक्त महिला मोर्चा ने चार सितंबर को बिहार बंद की घोषणा की है। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर विपक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए सभी लोगों ने इस घटना की निंदा की।

READ ALSO

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह घटना बिहार को कलंकित करने वाली है। मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी राजनीतिक मंच से किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति और उनके परिवार के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की जा सकती है? जो हमें भगवान की तरह पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, क्या कोई उसी मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी के बारे में सोच सकता है? बिहार को इस घटना ने शर्मसार किया।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि एनडीए घटक दलों की महिला मोर्चा सदस्यों ने पीएम मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में चार सितंबर को बिहार बंद करने का निर्णय लिया है। यह बंद सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं इस बंद से मुक्त रहेंगी। इस बिहार बंद का उद्देश्य इस घटना का प्रतिकार करना है।

ADVERTISEMENT

उन्होंने बिहार के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि इस बंद में सभी साथ आएं और राजद-कांग्रेस द्वारा की गई इस घटना का प्रतिकार करें। यह महिलाओं के अपमान की बात है, इस कारण बिहार में यह पहली बार है कि महिला मोर्चा की महिलाएं बंद कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएंगी।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राजद, कांग्रेस के मंच से जिस तरह पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी की गई, यह लोकतांत्रिक परंपरा का भी अपमान है। आश्चर्यजनक बात यह है कि महागठबंधन की ओर से अब तक इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगी गई है। बिहार की धरती इस तरह मां और बहन को अपमानित करने वालों को छोड़ेगी नहीं और उसका जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि चार सितंबर को एनडीए महिला मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी। इस प्रेस वार्ता में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

एमएनपी/एसके/जीकेटी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

अरविंद केजरीवाल ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की तारीफ, ‘आप’ कार्यकर्ताओं की सेवा को बताया पुण्य

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी में सुधार से गरीबों और आम आदमी को मिलेगा लाभ : मनोज तिग्गा

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

पंजाब में मुसीबत की घड़ी में केजरीवाल गुजरात दौरे पर भागे: वीरेंद्र सचदेवा 

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

जीएसटी दरों में कटौती ऐतिहासिक, मध्यम वर्ग को मिलेगी राहत: अमर कुमार बाउरी

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

हजरतबल दरगाह विवाद: इल्तिजा मुफ्ती ने पुलिस कार्रवाई को बताया ‘बेतुका’

September 7, 2025
ताज़ा समाचार

आजादी की लड़ाई में शरत चंद्र बोस का अमर योगदान, एकता और संघर्ष की जीती-जागती मिसाल

September 7, 2025
Next Post

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी से स्टोइनिस के टी20 विश्व कप खेलने की उम्मीद बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

096916
Total views : 5965046
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In