deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

जन्मदिन विशेष : ध्यानचंद के छोटे भाई रूप सिंह, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक में देश को दिलाया गोल्ड

देशबन्धु by देशबन्धु
September 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मौजूदा समय में क्रिकेट की दुनिया में जो मजबूत स्थान भारतीय क्रिकेट टीम का है, वही स्थान एक समय भारतीय हॉकी टीम का था। ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर भारतीय हॉकी टीम के सामने कोई दूसरी टीम खड़ी नहीं हो पाती थी। भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर की जब भी बात चलती है, तो मेजर ध्यानचंद का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उस दौर में और भी खिलाड़ी थे, जिनका हॉकी में भारत को विश्व चैंपियन की प्रतिष्ठा दिलाने में अहम योगदान रहा था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ध्यानचंद के ही छोटे भाई रूप सिंह थे।

READ ALSO

बीजद की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव में दूरी बनाने का फैसला निराशाजनक : भक्त चरण दास

वैश्विक शासन पहल ने मानव जाति के साझे भविष्य के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने वाले देशों को गति प्रदान की

ADVERTISEMENT

रूप सिंह का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर में 8 सितंबर 1908 को हुआ था। हॉकी को लेकर उनके मन में बचपन से ही जुनून था। इसी जुनून की वजह से वह भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बने। 1932 और 1936 ओलंपिक में भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिलाने में निर्णायक भूमिका रूप सिंह की रही थी।

ADVERTISEMENT

1932 का ओलंपिक लांस एंजिल्स, अमेरिका में खेला गया था। भारत ने जापान को 11-1 और अमेरिका को रिकॉर्ड 24-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता था। जापान के खिलाफ रूप सिंह ने 3 जबकि अमेरिका के खिलाफ 10 गोल दागे थे। अमेरिका को हराकर भारत ने गोल्ड जीता था।

1936 का ओलंपिक जर्मनी में खेला गया था और भारतीय टीम ने इस ओलंपिक में भी गोल्ड जीता था। ध्यानचंद की कप्तानी में भारतीय टीम ने लीग चरण में जापान को 9-0, हंगरी को 4-0 और यूएसए को 7-0 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने फ्रांस को 10-0 से हराया। फाइनल मुकाबला जर्मनी के खिलाफ खेला गया था। भारतीय टीम ने 8-1 से मैच जीत गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। फाइनल में रूप सिंह ने 4 गोल किए थे, जबकि ध्यानचंद 3 गोल कर पाए थे। 1936 ओलंपिक में ध्यानचंद और रूप सिंह दोनों ने 11-11 गोल किए थे।

ADVERTISEMENT

फाइनल में जर्मनी की हार के बाद भारतीय टीम को मेडल पहनाने हिटलर आया था। वह रूप सिंह का खेल देख मंत्रमुग्ध था और उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी बताया। ध्यानचंद के साथ ही रूप सिंह को भी हिटलर ने जर्मनी में नौकरी का प्रस्ताव दिया था। दोनों भाइयों ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

लगातार दो ओलंपिक में हॉकी में भारतीय टीम को हॉकी में गोल्ड दिलाने में रूप सिंह की भूमिका ध्यानचंद से कम नहीं रही थी। वह दिल से हॉकी खेला करते थे और विपक्षी टीम को कोई भी मौका नहीं दिया करते थे। ध्यानचंद भी रूप सिंह को खुद से बेहतर खिलाड़ी मानते थे।

जर्मनी के म्यूनिख शहर में एक सड़क का नाम रूप सिंह के नाम पर है। ग्वालियर में रूप सिंह के नाम पर एक क्रिकेट स्टेडियम भी है। हॉकी के अलावा, रूप लॉन टेनिस और क्रिकेट भी खेलते थे। उन्होंने ग्वालियर स्टेट का प्रतिनिधित्व रणजी ट्रॉफी में किया था। इस महान खिलाड़ी की मृत्यु 16 दिसंबर 1977 को ग्वालियर में हो गई थी।

–आईएएनएस

पीएके/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

बीजद की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव में दूरी बनाने का फैसला निराशाजनक : भक्त चरण दास

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

वैश्विक शासन पहल ने मानव जाति के साझे भविष्य के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करने वाले देशों को गति प्रदान की

September 8, 2025
महाराष्ट्र : पहली बार बीएनएसएस 2023 की धारा 100 का इस्तेमाल, 4 घंटे में अगवा युवक को बचाया गया
ताज़ा समाचार

महाराष्ट्र : पहली बार बीएनएसएस 2023 की धारा 100 का इस्तेमाल, 4 घंटे में अगवा युवक को बचाया गया

September 8, 2025
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार की हार निश्चित: मृत्युंजय तिवारी
ताज़ा समाचार

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्‍मीदवार की हार निश्चित: मृत्युंजय तिवारी

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

पीएम मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे: जेपी नड्डा

September 8, 2025
ताज़ा समाचार

जल-थल व वायु सेना के कमांडर्स की संयुक्त कांफ्रेंस- पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

September 8, 2025
Next Post

यूपीएसएसएससी पीईटी पर परीक्षार्थियों की आईं मिली-जुली प्रतिक्रियाएं, चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097180
Total views : 5966936
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In