deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3-3 लाख देगी हॉकी इंडिया

देशबन्धु by देशबन्धु
September 7, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

राजगीर, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम द्वारा एशिया कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये देने की घोषणा की है। रविवार को राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। भारतीय पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को भी 1.5 लाख रुपये मिलेंगे।

READ ALSO

‘गांधी’ वेब सीरीज में कबीर बेदी दादाभाई नौरोजी के किरदार में आएंगे नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे

जीत के साथ भारत ने महाद्वीप में अपना दबदबा फिर से हासिल करने के आठ साल लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। भारत ने आखिरी बार एशिया कप 2017 में ढाका में जीता था। वहीं, भारत ने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

ADVERTISEMENT

भारत के लिए, दिलप्रीत सिंह (28′, 45′), सुखजीत सिंह (1′) और अमित रोहिदास (50′) ने फाइनल मुकाबले में गोल किए।

भारत ने मैच के पहले ही मिनट में गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने कोरियाई डिफेंडर को छकाते हुए सुखजीत को पास दिया। उन्होंने टॉप कॉर्नर को बैकहैंडर से टॉमहॉक मारा। उनके शॉट का कोरियाई गोलकीपर के पास जवाब नहीं था और गेंद गोल पोस्ट में समा गई।

पहले क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में भारत के लिए दिलप्रीत ने गोल दागा। पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।

ADVERTISEMENT

दूसरे हाफ की शुरुआत में भारतीय टीम अटैक के साथ-साथ कोरियाई खिलाड़ियों को रोकने की रणनीति के तहत खेल रही थी। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल दागा। गोल दिलप्रीत ने मारा था। भारत की बढ़त 3-0 की हो गई।

चौथे क्वार्टर में भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहिदास ने किया। चौथे क्वार्टर के अंत में कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल किया गया। समय समाप्ति की घोषणा के साथ ही भारतीय टीम कोरिया पर 4-1 की जीत के साथ एशिया चैंपियन बन गई।

ADVERTISEMENT

भारतीय हॉकी टीम 8 साल बाद एशिया कप चैंपियन बनी है। वहीं, चौथी बार हॉकी इंडिया ने इस खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत ने सबसे पहले 2003 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, जब फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में चेन्नई में टूर्नामेंट जीता। भारत ने आखिरी बार 2017 में मनप्रीत सिंह की अगुवाई में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। पिछले संस्करण में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

–आईएएनएस

पीएके/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

‘गांधी’ वेब सीरीज में कबीर बेदी दादाभाई नौरोजी के किरदार में आएंगे नजर

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दौरा करेंगे

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

पोलैंड का एकतरफा ऐलान, बेलारूस से लगी सीमा करेगा सील

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

इस साल का बिहार चुनाव युवाओं के लिए महत्वपूर्ण : तेजस्वी सूर्या

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

डुप्लांटिस, अलेक्ना और चेबेट के रिकॉर्ड को विश्व एथलेटिक्स से मिली मान्यता

September 10, 2025
ताज़ा समाचार

ऑफिस में घंटों कंप्यूटर पर काम ने बना दिया सर्वाइकल का मरीज, आयुर्वेद के नुस्खे देंगे आराम

September 10, 2025
Next Post

हरियाणा में बाढ़ की स्थिति प्रदेश सरकार की विफलता के कारण गंभीर: भूपेंद्र हुड्डा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097525
Total views : 5970151
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In