deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

उत्तरी अरब सागर में भारत व इटली के युद्धपोतों का युद्धाभ्यास

देशबन्धु by देशबन्धु
September 10, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के स्वदेशी गाइडेड मिसाइल युद्धपोत आईएनएस सूरत ने इटली की नौसेना के साथ एक युद्धाभ्यास किया है। भारतीय नौसेना ने यहां इटेलियन नेवी के साथ सामरिक युद्धाभ्यास व विमान ट्रैकिंग जैसी गतिविधियों को अंजाम दिया।

READ ALSO

बोल-सुन नहीं सकता, फिर भी कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा फैन, सुपरस्टार ने कहा- ‘ऐसा प्यार पाने के लिए अच्छे कर्म किए होंगे’

चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग नियंत्रण और चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की

नौसेना ने बताया कि आईएनएस सूरत वर्तमान में उत्तरी अरब सागर में अपने मिशन पर तैनात है। अपनी इसी तैनाती के दौरान भारतीय युद्धपोत ने इतालवी नौसेना के युद्धपोत, आईटीएस कैयो ड्यूलियो (एंड्रिया डोरिया क्लास विध्वंसक) के साथ एक पासेक्स एक्सरसाइज में भाग लिया। इस संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों के युद्धपोतों ने कई महत्वपूर्ण गतिविधियां कीं, जिनमें सामरिक युद्धाभ्यास, विमान ट्रैकिंग, नौसैनिक कौशल अभ्यास, संचार ड्रिल तथा हवाई संचालन शामिल रहे।

ADVERTISEMENT

अभ्यास का एक अहम हिस्सा क्रॉस डेक लैंडिंग ऑपरेशन भी रहा। अभ्यास की समाप्ति पर दोनों जहाजों ने पारंपरिक स्टीमपास्ट के माध्यम से एक-दूसरे का अभिवादन किया। नौसेना का मानना है कि यह नौसैनिक अभ्यास भारत और इटली की नौसेनाओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और समुद्री पारस्परिकता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। अभ्यास पूर्ण होने के बाद दोनों देशों के युद्धपोत अपनी-अपनी तैनाती संबंधी निर्धारित गतिविधियों की ओर बढ़ चुके हैं। नौसेना का कहना है कि यह समुद्री सैन्य अभ्यास भारत-इटली के बीच गहरे होते रक्षा सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने के भारत के प्रयासों को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

ADVERTISEMENT

गौरतलब है कि यह इटली के साथ भारतीय नौसेना का हाल ही में हुआ दूसरा अभ्यास है। इससे कुछ दिन पहले ही भारतीय नौसेना का नवीनतम युद्धपोत आईएनएस तमाल इटली के नेपल्स बंदरगाह पहुंचा था। रूस में बना यह अत्याधुनिक भारतीय युद्धपोत 13 से 16 अगस्त तक इटली में रहा, जहां इसने नेपल्स बंदरगाह का दौरा किया। एशिया व यूरोपीय देशों की यात्रा पूरी कर यह युद्धपोत भारत लौट रहा है। नौसेना का मानना है कि भारतीय युद्धपोत की इस समुद्री यात्रा से कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई मिली है।

नौसेना के मुताबिक इटली के नेपल्स बंदरगाह की यह यात्रा भारत और इटली के संबंधों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच 2023 में औपचारिक रूप से स्थापित रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का प्रतीक रही। इटली की नौसेना का नवीनतम लैंडिंग हेलीकॉप्टर डॉक युद्धपोत ‘आईटीएस ट्रिएस्टे’ है। आईएनएस तमाल ने नेपल्स बंदरगाह में प्रवेश से पहले के ‘आईटीएस ट्रिएस्टे’ के साथ एक समुद्री युद्धाभ्यास किया।

इस दौरान दोनों नौसेनाओं ने संचार अभ्यास, समुद्री युद्धाभ्यास, हवाई अभियान और कर्मियों के अनुभव आदान-प्रदान जैसी गतिविधियां कीं। दोनों देशों की नौसेना द्वारा आयोजित समुद्री युद्धाभ्यास का समापन समुद्री परेड से हुआ। यह भारतीय युद्धपोत न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, केमिकल रक्षा प्रणाली से लैस है। इसमें हेलीकॉप्टर संचालन की भी क्षमता है। यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल व सतह से वायु में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। इसमें 100 मिमी की तोप है। भारतीय दूतावास, रोम और आईएनएस तमाल ने संयुक्त रूप से जहाज पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन भी किया था।

ADVERTISEMENT

गौरतलब है कि 15 अगस्त को भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईएनएस तमाल पर एक भव्य परेड का आयोजन भी किया गया था।

–आईएएनएस

जीसीबी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

बोल-सुन नहीं सकता, फिर भी कार्तिक आर्यन से मिलने पहुंचा फैन, सुपरस्टार ने कहा- ‘ऐसा प्यार पाने के लिए अच्छे कर्म किए होंगे’

September 11, 2025
ताज़ा समाचार

चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग नियंत्रण और चिकित्सा सेवा प्रणाली स्थापित की

September 11, 2025
ताज़ा समाचार

भारत-पाकिस्तान मैच को सियासत से दूर रखें, वे हमें नहीं हरा सकते : योगराज सिंह

September 11, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली: कॉन्क्लेव में संक्रामक रोगों के निदान पर हुई चर्चा, स्वास्थ्य तैयारियों पर जोर

September 11, 2025
ताज़ा समाचार

हरमीत सिंह पठानमाजरा मामले में अदालत का फैसला, 11 साथियों को मिली जमानत

September 11, 2025
ताज़ा समाचार

जनवरी से अगस्त तक चीन के ऑटोमोबाइल उत्पादों के निर्माण और बिक्री 2 करोड़ से अधिक

September 11, 2025
Next Post
ग्रेटर नोएडा: कॉलेज हॉस्टल गोलीकांड में दूसरे छात्र की भी मौत, लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली थीं गोलियां

ग्रेटर नोएडा: कॉलेज हॉस्टल गोलीकांड में दूसरे छात्र की भी मौत, लाइसेंसी रिवॉल्वर से चली थीं गोलियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097900
Total views : 5972231
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In