deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

लंबी दूरी की तैनाती पर फ्रांस और मॉरीशस पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाज

देशबन्धु by देशबन्धु
September 10, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
लंबी दूरी की तैनाती पर फ्रांस और मॉरीशस पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाज
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना के फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन के समुद्री जहाज फ्रांस के ला रियूनियन और मॉरीशस के पोर्ट लुई पहुंचे हैं। इस नौसेनिक बेड़े में आईएनएस तीर व आईएनएस शार्दूल शामिल हैं। इनके अलावा भारतीय तटरक्षक दल का समुद्री जहाज आईसीजीएस सारथी भी इस अभियान का हिस्सा है।

READ ALSO

पीएम मोदी और जार्जिया मेलोनी ने रणनीतिक कार्य योजना को और मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता

काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 3 उड़ानें शुरू, यात्रियों के लिए इंडिगो की एडवाइजरी जारी

भारतीय नौसेना के मुताबिक, ये भारतीय समुद्री जहाज अपनी लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के अंतर्गत दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में ला रियूनियन और पोर्ट लुई, मॉरीशस पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENT

भारतीय नौसेना ने बताया कि आईएनएस तीर और भारतीय तटरक्षक का आईसीजीएस सारथी फ्रांस में सहभागिता के लिए ला रियूनियन पहुंचे। यहां पहुंचने पर भारतीय समुद्री जहाजों का स्वागत फ्रांसीसी नौसेना के जहाज एफएस निवोज ने किया।

इस अवसर पर दोनों नौसेनाओं के बीच पासेक्स एक्सरसाइज आयोजित की गई। नौसेना ने इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न पेशेवर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें क्रॉस-ट्रेनिंग विजिट्स, संयुक्त गोताखोरी अभ्यास, योग सत्र और खेल प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत–फ्रांस नौसैनिक साझेदारी को और सुदृढ़ करना है।

नौसेना के फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने फ्रांसीसी नौसैनिक अड्डे के कमांडर से भी भेंट की। वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के बीच हुई चर्चाओं का केंद्र क्षेत्रीय सुरक्षा रहा। इसके अलावा दोनों देशों के नौसैनिक अधिकारियों ने भविष्य के संयुक्त अभ्यासों की संभावनाएं और समुद्री सहयोग को और गहरा करने के उपाय पर चर्चा की है।

वहीं मॉरीशस के पोर्ट लुई में भारतीय और मॉरीशस की नौसेना द्वारा संयुक्त गश्त की गई है। दरअसल जब फ्रांस में यह संयुक्त गतिविधियां हो रही है ठीक इसी समय आईएनएस शार्दूल पोर्ट लुई (मॉरीशस) पहुंचा। यहां आगमन से पूर्व भारतीय नौसैनिक जहाज शार्दूल ने मॉरीशस तटरक्षक जहाज एमसीजीएस विक्टरी और तटरक्षक डॉर्नियर विमान के साथ संयुक्त गश्त एवं विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र की निगरानी संचालित की।

ADVERTISEMENT

पोर्ट कॉल के दौरान आईएनएस शार्दूल के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस आयुक्त, राष्ट्रीय तटरक्षक कमांडेंट और गृह मंत्रालय के सचिव से मुलाकात की। इस अवसर पर भारत और मॉरीशस के बीच विश्वास, पेशेवर सहयोग और सांस्कृतिक रिश्तों की मजबूती को दोहराया गया।

नौसेना के मुताबिक मॉरीशस में राष्ट्रीय तटरक्षक के साथ कई संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास निर्धारित हैं। इनमें गोताखोरी अभियान, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण और जहाज पर प्रशिक्षण आदि शामिल हैं। साथ ही जनसंपर्क गतिविधियां, योग सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, जिससे लोगों और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ घनिष्ठ संबंध और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

क्रॉस-डेक विजिट्स, स्कूल टूर और ओपन-शिप कार्यक्रम भी होंगे, जिससे आम नागरिकों को नौसैनिक जीवन और भारतीय नौसेना की भूमिका का अनुभव मिल सकेगा। ला रियूनियन और मॉरीशस में भारतीय समुद्री जहाजों की यह समवर्ती तैनाती भारत की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह मित्र देशों के साथ दोस्ती, पेशेवर आदान-प्रदान और समुद्री सहयोग को निरंतर सुदृढ़ करता रहेगा। यह तैनाती क्षेत्रीय स्थिरता, अंतर-संचालन क्षमता और निकट सहयोग की साझा आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करती है। यह परिकल्पना भारतीय नौसेना की ‘महासागर’ दृष्टि के अनुरूप है।

–आईएएनएस

जीसीबी/एसके

देशबन्धु

Related Posts

पीएम मोदी और जार्जिया मेलोनी ने रणनीतिक कार्य योजना को और मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता
अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी और जार्जिया मेलोनी ने रणनीतिक कार्य योजना को और मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता

September 10, 2025
काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 3 उड़ानें शुरू, यात्रियों के लिए इंडिगो की एडवाइजरी जारी
अंतरराष्ट्रीय

काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 3 उड़ानें शुरू, यात्रियों के लिए इंडिगो की एडवाइजरी जारी

September 10, 2025
अबू धाबी स्थित आईआईटी कैंपस में नए पीएचडी और बीटेक कार्यक्रमों की शुरुआत, धर्मेंद्र प्रधान ने की शिरकत
अंतरराष्ट्रीय

अबू धाबी स्थित आईआईटी कैंपस में नए पीएचडी और बीटेक कार्यक्रमों की शुरुआत, धर्मेंद्र प्रधान ने की शिरकत

September 10, 2025
बांग्लादेश चुनाव से पहले जमात का प्रभाव बढ़ा, शरीयत एजेंडा तेज
अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश चुनाव से पहले जमात का प्रभाव बढ़ा, शरीयत एजेंडा तेज

September 10, 2025
पेइचिंग में 2025 वैश्विक सेवा व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित
अंतरराष्ट्रीय

पेइचिंग में 2025 वैश्विक सेवा व्यापार शिखर सम्मेलन आयोजित

September 10, 2025
ढाका विश्वविद्यालय चुनावों में कट्टरपंथी जमात की छात्र इकाई जीती, पाकिस्तान बोला ‘रचा नया इतिहास’
अंतरराष्ट्रीय

ढाका विश्वविद्यालय चुनावों में कट्टरपंथी जमात की छात्र इकाई जीती, पाकिस्तान बोला ‘रचा नया इतिहास’

September 10, 2025
Next Post
कर्नाटक में अवैध खनन से अर्जित संपत्ति की वसूली के लिए आएगा नया कानून : एचके पाटिल

कर्नाटक में अवैध खनन से अर्जित संपत्ति की वसूली के लिए आएगा नया कानून : एचके पाटिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

097687
Total views : 5971216
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In