deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

‘आईएएसवी त्रिवेणी’ से पृथ्वी का चक्कर लगाने के लिए निकला सैन्य महिला अफसरों का दल

देशबन्धु by देशबन्धु
September 11, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली. भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारी गुरुवार को समुद्र के रास्ते पूरी पृथ्वी की परिक्रमा के लिए निकल पड़ी हैं। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईएएसवी त्रिवेणी के इस फ्लैग ऑफ समारोह को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस साहसिक अभियान के तहत दस महिला अधिकारियों की एक टीम नौका यात्रा पर निकली है।

सेना के मुताबिक यह पहली बार है, जब तीनों सशस्त्र बलों की महिला अधिकारी पूरी दुनिया का चक्कर लगाने के मिशन पर हैं। यह दल स्वदेशी पोत ‘आईएएसवी त्रिवेणी’ पर सवार होकर 26,000 से अधिक समुद्री मील की दूरी तय करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब तीनों ही सेनाओं आर्मी, नेवी और एयरफोर्स की महिला अधिकारी एक साथ एक ही ध्वज के नीचे पूरी पृथ्वी की परिक्रमा के अभियान पर निकल रही हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी बेटियां इस साधना को पूरा करेंगी और दुनिया को यह दिखाएंगी कि भारतीय नारी का पराक्रम किसी भी सीमा से परे है। यह सिर्फ एक शिप की यात्रा नहीं है।

READ ALSO

पाकिस्तान: अदालत ने महरंग बलूच और गुट के अन्य कार्यकर्ताओं की रिमांड 15 दिन के लिए बढ़ाई

बलूचिस्तान: राज्य के संरक्षण में उग्रवादी, लोगों के गायब होने और फांसी की घटनाएं हो रहीं: रिपोर्ट

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह एक आत्मिक साधना भी है, यह अनुशासन और इच्छाशक्ति की यात्रा भी है। मुझे पता है कि इस यात्रा में आपको भीषण तूफानों, अकेलेपन, थकान और कभी-कभी निराशा से भी जूझना पड़ेगा, लेकिन मैं यह भी जानता हूं कि आपके दिल में संकल्प की जो ज्योति जल रही है, वह इन सभी अंधेरों को चीर देगी। जब आपमिशन से लौटेंगी, तब आप सिर्फ समुद्र का चक्कर लगाकर नहीं लौटेंगी, आप भारत के नाम एक नया कीर्तिमान दर्ज करके लौटेंगी।

ADVERTISEMENT

रक्षा मंत्री ने कहा, “इस अभियान में तीनों ही सेनाओं के अधिकारी एक साथ हैं। यह वही संयुक्तता की भावना है, जिसे हम प्रमोट कर रहे हैं। हमारी सरकार का भी यही मानना है कि जब तीनों सेनाओं में यह भावना रहेगी तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी हमारे सामने छोटी हो जाएगी। आप जिस अभियान पर निकल रहे हैं, यह अभियान भी हमें यही संदेश देता है कि जब तीनों सेनाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं तो समुद्र की लहरें भी उसके सामने छोटी पड़ जाती हैं।”

ADVERTISEMENT

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस पूरे अभियान में सबसे गर्व की बात यह है कि इसका नेतृत्व महिला अधिकारी कर रही हैं। अब महिलाएं केवल भागीदार नहीं हैं, बल्कि अपने भाग्य की कमांडर भी खुद ही हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा, ”आप एक टीम के रूप में जहां-जहां भी जाएंगे, वहां अलग-अलग पोर्ट पर आप रुकेंगे। फ्रेमेंटल, लिटेल्टन, पोर्ट स्टैनली और केप टाउन जैसे बंदरगाहों पर जब आप रुकेंगे तो जाहिर सी बात है कि आप वहां के अधिकारियों, समुदायों और नेताओं से संवाद करेंगे। आपका वह संवाद केवल भारतीय सेना की शक्ति का नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति, परंपरा और मूल्यों का भी परिचायक होगा। आप एक तरह से इस यात्रा के माध्यम से भारत की संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आप भारत की संस्कृति को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचा रहे हैं।”

मिशन के तहत महिला सैन्य अधिकारियों का दल दो बार भूमध्य रेखा को पार करेगा। महिला अधिकारी विश्व के तीन महान समुद्री केप को पार करेंगी।

ADVERTISEMENT

दक्षिणी महासागर और ड्रेक पैसेज जैसे दुनिया के सबसे कठिन और खतरनाक समुद्री मार्गों को पार करना भी मिशन का हिस्सा है। यह नौसंचालन अभियान केवल साहस और रोमांच का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह भारत की नारी शक्ति, त्रि-सेवा (भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना) की एकजुटता और समुद्री कौशल का अद्भुत प्रदर्शन भी है।

जीएसटी सुधार से महंगाई में 75 आधार अंक की कमी और खपत में 1 लाख करोड़ रुपए तक की वृद्धि की उम्मीद : रिपोर्ट

यह त्रि-सेवा अभियान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की समुद्री क्षमताओं और साहसिक परंपरा का प्रदर्शन भी करेगा। सैन्य अधिकारियों का मानना है कि यह अभियान निश्चित रूप से भारत की महिलाओं और सशस्त्र सेनाओं के लिए नई प्रेरणा और गौरव का प्रतीक बनेगा।

देशबन्धु

Tags: 'IASV Triveni''आईएएसवी त्रिवेणीa team of military women officers set out to orbit the Earthपृथ्वी का चक्कर लगाने के लिए निकला सैन्य महिला अफसरों का दल

Related Posts

पाकिस्तान: अदालत ने महरंग बलूच और गुट के अन्य कार्यकर्ताओं की रिमांड 15 दिन के लिए बढ़ाई
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: अदालत ने महरंग बलूच और गुट के अन्य कार्यकर्ताओं की रिमांड 15 दिन के लिए बढ़ाई

September 11, 2025
बलूचिस्तान: राज्य के संरक्षण में उग्रवादी, लोगों के गायब होने और फांसी की घटनाएं हो रहीं: रिपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय

बलूचिस्तान: राज्य के संरक्षण में उग्रवादी, लोगों के गायब होने और फांसी की घटनाएं हो रहीं: रिपोर्ट

September 11, 2025
2024 में चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार का आयात और निर्यात 69 अरब के पार
अंतरराष्ट्रीय

2024 में चीन के प्रमुख खेल सेवा व्यापार का आयात और निर्यात 69 अरब के पार

September 11, 2025
शी चिनफिंग ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली को बधाई संदेश भेजा
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली को बधाई संदेश भेजा

September 11, 2025
चीनी रक्षा मंत्री ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से वीडियो कॉल पर वार्ता की
अंतरराष्ट्रीय

चीनी रक्षा मंत्री ने अमेरिकी रक्षा मंत्री से वीडियो कॉल पर वार्ता की

September 11, 2025
चीन हुआंगयान द्वीप पर राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र स्थापित करेगा
अंतरराष्ट्रीय

चीन हुआंगयान द्वीप पर राष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र स्थापित करेगा

September 11, 2025
Next Post
पितृ पक्ष विशेष : त्र्यंबकेश्वर में पितृ दोष और सर्प दोष से मुक्ति के लिए होता है विशेष अनुष्ठान, तीन दिन तक चलती है पूजा

पितृ पक्ष विशेष : त्र्यंबकेश्वर में पितृ दोष और सर्प दोष से मुक्ति के लिए होता है विशेष अनुष्ठान, तीन दिन तक चलती है पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

098243
Total views : 5973030
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In