deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण सूडान में बाढ़ के कारण एक लाख से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र

देशबन्धु by देशबन्धु
September 12, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
दक्षिण सूडान में बाढ़ के कारण एक लाख से अधिक लोग विस्थापित: संयुक्त राष्ट्र
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

जुबा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि दक्षिण सूडान में आई बाढ़ से निपटने के लिए मदद का दायरा बढ़ाया जाए। एजेंसी के मुताबिक बाढ़ के कारण एक लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

READ ALSO

कौन हैं सुशीला कार्की? जिन्होंने संभाली नेपाल की सत्ता की कमान

कुपोषण से जूझ रहे अफगानिस्तान के बच्चे और महिलाएं, मदद की तत्काल जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

ADVERTISEMENT

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने चेतावनी दी है कि अगर बाढ़ जारी रही, तो साल के अंत तक लगभग 4,00,000 लोग विस्थापित हो सकते हैं, जो 2024 में देखे गए स्तर से कहीं ज्यादा होगा।

ADVERTISEMENT

दक्षिण सूडान में यूएनएचसीआर की प्रतिनिधि मैरी-हेलेन वर्ने ने एक बयान में कहा, “अतिरिक्त धन के बिना, बाढ़ से पहले से ही तबाह लोगों को आश्रय, सुरक्षा और स्वच्छ पानी प्रदान करना एक चुनौती से कम नहीं होगा।”

एजेंसी ने कहा कि दक्षिण सूडान भीषण बाढ़ के एक नए चक्र में फंस गया है।

हाल के हफ्तों में बढ़ते जलस्तर ने जोंगलेई, अपर नाइल और यूनिटी राज्यों के विशाल क्षेत्रों को जलमग्न कर दिया है, जिससे एक लाख लोग विस्थापित हुए हैं। वर्ने ने कहा, इनमें से कई लोग फरवरी में दोबारा शुरू हुए संघर्ष के कारण अपने घरों से भागने को मजबूर हुए थे।

वर्ने ने कहा, “यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पलायन को मजबूर लोगों की स्थिति चिंताजनक है और वे अब तक 2022 में आए विनाशकारी बाढ़ के परिणामों को झेल रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि सितंबर और अक्टूबर के बीच स्थिति और ज्यादा बदतर होगी, जिससे पूरे समुदायों के अलग-थलग पड़ने, भुखमरी बढ़ने और विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के लिए खतरा बढ़ेगा। यूएनएचसीआर के अनुसार, घर, स्कूल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी असर पड़ा है। कृषि भूमि और चारागाह जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ में लोगों को पशुधन का भी नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENT

दक्षिण सूडान अफ्रीका में सबसे बड़े विस्थापन संकटों में से एक बना हुआ है, जहां लगभग 2.4 मिलियन दक्षिण सूडानी शरणार्थी पड़ोसी देशों में हैं, अनुमानतः दो मिलियन लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हैं, और देश में 589,000 से अधिक शरणार्थी हैं।

–आईएएनएस

केआर/

देशबन्धु

Related Posts

कौन हैं सुशीला कार्की? जिन्होंने संभाली नेपाल की सत्ता की कमान
अंतरराष्ट्रीय

कौन हैं सुशीला कार्की? जिन्होंने संभाली नेपाल की सत्ता की कमान

September 12, 2025
कुपोषण से जूझ रहे अफगानिस्तान के बच्चे और महिलाएं, मदद की तत्काल जरूरत: संयुक्त राष्ट्र
अंतरराष्ट्रीय

कुपोषण से जूझ रहे अफगानिस्तान के बच्चे और महिलाएं, मदद की तत्काल जरूरत: संयुक्त राष्ट्र

September 12, 2025
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने उत्तर कोरिया से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने का लिया संकल्प
अंतरराष्ट्रीय

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली ने उत्तर कोरिया से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने का लिया संकल्प

September 12, 2025
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन को संघर्ष समाप्त करने के लिए मना सकता है अमेरिका, उनके पास पर्याप्त अवसर: रूस

September 12, 2025
पेइचिंग में 2025 विश्व पर्यटन सहयोग और विकास सम्मेलन आयोजित
अंतरराष्ट्रीय

पेइचिंग में 2025 विश्व पर्यटन सहयोग और विकास सम्मेलन आयोजित

September 12, 2025
9वां श्यांगश्योंग सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव 26 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा
अंतरराष्ट्रीय

9वां श्यांगश्योंग सांस्कृतिक पर्यटन महोत्सव 26 से 30 सितंबर तक आयोजित होगा

September 12, 2025
Next Post
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : मीनाक्षी ने भारत के लिए चौथा पदक पक्का किया

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : मीनाक्षी ने भारत के लिए चौथा पदक पक्का किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099112
Total views : 5975059
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In