deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

भारत की तुलना नेपाल से करना हास्यास्पद: डॉ. राजेश्वर सिंह

देशबन्धु by देशबन्धु
September 13, 2025
in राष्ट्रीय
0
भारत की तुलना नेपाल से करना हास्यास्पद: डॉ. राजेश्वर सिंह
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

लखनऊ, 13 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सरोजनीनगर सीट से विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश्वर सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा नेपाल का नाम लेकर भारत की स्थिति पर सवाल उठाने को भ्रामक और हास्यास्पद बताया।

READ ALSO

वाराणसी: देश की एकता और समावेशी विकास की आधारशिला है भाषायी विविधता : एलजी मनोज सिन्हा

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले मनोज तिवारी, भारतीय टीम की होगी जीत

डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि भारत की स्थिति ‘नेपाल जैसी हो सकती है’ कहना न सिर्फ़ 140 करोड़ भारतीयों की मेहनत और उपलब्धियों का अपमान है बल्कि यह राष्ट्र की गरिमा को भी ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और करीब 4 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

डॉ. राजेश्वर सिंह ने भारत की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भारत ने डिजिटल पेमेंट (यूपीआई) के क्षेत्र में दुनिया को दिशा दी। निर्यात वर्ष 2025 में 821 बिलियन डॉलर तक पहुंचा। वर्ष 2024 में 12,000 किमी से अधिक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ। नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 234 जीडब्ल्यू तक पहुंची।

उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 जैसे ऐतिहासिक मिशनों से अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयां पाईं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, चेनाब ब्रिज और ब्रह्मोस मिसाइल भारत की तकनीकी क्षमता का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मुद्रा योजना जैसी पहलों से लाखों युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यही युवा भारत को चांद तक पहुंचा रहे हैं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बना रहे हैं।

ADVERTISEMENT

सरोजनीनगर विधायक ने सपा अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नेपाल जैसी छोटी और प्रेषण-निर्भर अर्थव्यवस्था से भारत की तुलना करना केवल ज्ञान की कमी और नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है। अखिलेश यादव को जाति और तुष्टिकरण की राजनीति छोड़कर विकास पर ध्यान देना चाहिए। आज का युवा इन पुरानी राजनीति को ठुकरा चुका है।

–आईएएनएस

विकेटी/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

वाराणसी: देश की एकता और समावेशी विकास की आधारशिला है भाषायी विविधता : एलजी मनोज सिन्हा
राष्ट्रीय

वाराणसी: देश की एकता और समावेशी विकास की आधारशिला है भाषायी विविधता : एलजी मनोज सिन्हा

September 13, 2025
राष्ट्रीय

भारत-पाकिस्तान मैच पर बोले मनोज तिवारी, भारतीय टीम की होगी जीत

September 13, 2025
दिल्ली: प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक का पदभार ग्रहण किया
राष्ट्रीय

दिल्ली: प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के निदेशक का पदभार ग्रहण किया

September 13, 2025
रामभद्राचार्य का ‘मिनी पाकिस्तान’ वाला बयान निंदनीय, हिंदुस्तान फूलों का गुलदस्ता : चौधरी इफ्राहीम हुसैन
राष्ट्रीय

रामभद्राचार्य का ‘मिनी पाकिस्तान’ वाला बयान निंदनीय, हिंदुस्तान फूलों का गुलदस्ता : चौधरी इफ्राहीम हुसैन

September 13, 2025
ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा
राष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने 6 लाख रुपये और लैपटॉप चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को दबोचा

September 13, 2025
राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश भारत का अभिन्न अंग, रामभद्राचार्य का बयान उनका निजी विचार: हरेंद्र मलिक

September 13, 2025
Next Post
नेपाल के राष्ट्रपति ने नए चुनाव का किया समर्थन, देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अपील की

नेपाल के राष्ट्रपति ने नए चुनाव का किया समर्थन, देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने की अपील की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

099762
Total views : 5976980
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In