deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पुरी में शुरू हुई षोडश दिनात्मक दुर्गा पूजा, 16 दिनों तक चलेगा वैदिक अनुष्ठान

देशबन्धु by देशबन्धु
September 14, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पुरी, 14 सितंबर (आईएएनएस)। पुरी के श्रीजगन्नाथ धाम में रविवार से षोडश दिनात्मक दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई। यह पूजा शारदीय नवरात्रि के साथ प्रारंभ होती है और दशहरे तक कुल 16 दिन तक चलती है। जगन्नाथ मंदिर परिसर में इस पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

READ ALSO

कृष्णा पटेल पांचवीं बार अपना दल कमेरावादी की चुनी गई राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली में सड़क हादसा: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत

हर साल यह पूजा वैदिक परंपराओं और धार्मिक विधानों के अनुसार की जाती है, जिसमें देवी दुर्गा और भगवान जगन्नाथ को भैरवी-भैरव के युग्म रूप में पूजा जाता है।

ADVERTISEMENT

इस अवसर पर गुरुकुल वेद पाठशाला के आचार्य पंडित सूर्य नारायण दास ने बताया, “आज एक परंपरा दिवस है, जो भारतीय संस्कृति और जगन्नाथ परंपरा का प्रतीक है। षोडश दिनात्मक पूजा शारदीय दुर्गा पूजा का अहम भाग है, जो आज से शुरू हो रही है। यहां देवी भगवती और स्वयं भगवान, जिनके नाम दुर्गा-माधव भी हैं, उनकी युग्म रूप में आराधना होती है। पुरी में देवी दुर्गा को ‘भैरवी’ माना जाता है और भगवान जगन्नाथ को ‘भैरव’। यह पूजन एक दिव्य युग्म पूजा है, जो केवल इस धाम में विशेष रीति से संपन्न होती है।”

ADVERTISEMENT

पंडित दास ने कहा, “आज से सोलह दिन तक हर दिन सुबह पूजन, चंडीपाठ, भगवती सहस्त्रनाम और हवन का आयोजन किया जाएगा। यह सब पूर्ण रूप से वैदिक पद्धति से किया जाएगा। आज गजपति महाराज जी द्वारा पूजा की शुरुआत की गई है। कोई आचार्य चंडीपाठ करेगा, कोई हवन तो कोई सहस्त्रनाम का पाठ करेगा। इस बार 22 आचार्य यहां उपस्थित हैं और उन्हें वस्त्र, नारियल, दक्षिणा, यज्ञोपयोगी सामग्री सहित पूजा का कार्य सौंपा गया है।”

षोडश दिनात्मक पूजा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि पुरी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का हिस्सा है। इसमें देवी के कई रूपों की पूजा की जाती है, जिनमें बिमला, भगवती, मंगला, बाराही, हिंगुला, काली और गोपालुनी शामिल हैं। ये सभी देवी स्वरूप अलग-अलग मंदिरों में प्रतिष्ठित हैं और विशेष विधियों से पूजे जाते हैं।

ADVERTISEMENT

यह पूजा समाज को उसकी प्राचीन धार्मिक परंपराओं से जोड़ती है और नई पीढ़ी को वेद, मंत्र और संस्कारों की महत्ता से परिचित कराती है।

–आईएएनएस

पीके/वीसी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

कृष्णा पटेल पांचवीं बार अपना दल कमेरावादी की चुनी गई राष्ट्रीय अध्यक्ष

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली में सड़क हादसा: वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई: पवई में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना पड़ा भारी, दो लोगों पर मामला दर्ज

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

गुजरात के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक साबित हो रही सॉयल हेल्थ कार्ड योजना

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

लांस नायक करम सिंह: साहस और देशभक्ति की अमर कथा

September 14, 2025
ताज़ा समाचार

स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए सतत प्रयास कर रही सरकार: सीएम धामी

September 14, 2025
Next Post

'मुझे हिंदी की सिद्धि ने प्रसिद्धि प्रदान की', आशुतोष राणा ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100286
Total views : 5978337
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In