deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

हिंदी दिवस सप्ताह: डिजिटल क्रांति ने हिंदी को दिया नया मंच, लेखक अब प्रकाशक पर निर्भर नहीं

देशबन्धु by देशबन्धु
September 14, 2025
in राष्ट्रीय
0
हिंदी दिवस सप्ताह: डिजिटल क्रांति ने हिंदी को दिया नया मंच, लेखक अब प्रकाशक पर निर्भर नहीं
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके बाद, अगला एक सप्ताह ‘हिंदी दिवस सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य केवल सरकारी औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि हिंदी भाषा को नई ऊर्जा देना और इसके वैश्विक महत्व पर विचार करना है। आज जब दुनिया बहुभाषी संवाद और डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रही है, ऐसे में हिंदी की स्थिति, उसकी संभावनाएं और चुनौतियां गंभीर विमर्श का विषय हैं।

READ ALSO

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि करोड़ों भारतीयों की पहचान और भावनाओं की धड़कन है। आज हिंदी न केवल भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। हमने इस मुद्दे पर लेखकों और साहित्यकारों से बातचीत की। उनका मानना है कि हिंदी आज वैश्विक स्तर पर तेज़ी से आगे बढ़ रही है, लेकिन इसके सामने कुछ गंभीर चुनौतियां भी हैं।

ADVERTISEMENT

‘जनता स्टोर’ और ‘ढाई चाल’ जैसे बेजोड़ उपन्यास लिखने वाले हिंदी के लेखक नवीन चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में हिंदी और साहित्य को लेकर बात की। वर्तमान दौर में हिंदी की स्थिति और चुनौतियों पर नवीन चौधरी ने कहा, “हिंदी भाषा और साहित्य को अलग-अलग दृष्टि से देखना चाहिए। हिंदी भाषा फल-फूल रही है, बीते वर्षों में हिंदी को समझने और पढ़ने वालों की संख्या बढ़ी है। 90 के दशक के आस-पास हिंदी के पाठक ने दूरी बनाई थी, लेकिन वर्तमान में हिंदी के पाठक बढ़े हैं। खासकर नए लेखकों को पढ़ा जा रहा है। हालांकि, साहित्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।”

नवीन चौधरी ने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग हिंदी से बहुत ज्यादा दूर नहीं हुए हैं। हिंदी अभी भी बोली जाती है। हालांकि, मूल हिंदी बोलने वाले थोड़े कम हुए हैं। हिंदी में कई भाषाओं का मिश्रण आ गया है, जो बोलचाल में जारी है।

उन्होंने हिंदी लेखकों की चुनौती के बारे में बताया कि आज के दौर में लेखक के लिए पाठकों को जोड़े रखना सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि आजकल लोग पढ़ते कम हैं और फोन ज्यादा देखते हैं। ऐसे में लेखक को ऐसा कंटेंट देना होगा जिससे पाठक का ध्यान नहीं भटके। उन्होंने कहा कि ‘नई हिंदी’ जैसा कुछ नहीं है, क्योंकि हिंदी में हमेशा से क्षेत्रीयता का प्रभाव रहा है। ये कुछ प्रकाशकों का छोड़ा गया शिगूफा है।

ADVERTISEMENT

लेखक नवीन चौधरी ने डिजिटल युग में हिंदी लेखन को लेकर कहा कि आज के दौर में लिखना आसान हो गया है। वर्तमान में पाठक इंटरनेट पर हिंदी को पढ़ते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि डिजिटल युग में हिंदी काफी मजबूत है।

वहीं, इस विषय पर लेखिका विजयश्री तनवीर ने आईएएनएस से कहा कि हिंदी का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। नई पीढ़ी में एक सुगबुगाहट देखी जा रही है, जिसमें हिंदी के प्रति प्रेम है। उन्होंने बताया कि मेरी खुद की बेटी हिंदी साहित्य की तरफ मुड़ी है, जबकि उसकी परवरिश अंग्रेजी माहौल में हुई है।

उन्होंने कहा कि 90 के दशक में हिंदी को लेकर काफी हीनता का भाव था। हिंदी पढ़ने वालों को लोग हीन भावना से देखते थे। उस वक्त लोग हाथों में अंग्रेजी की किताबें रख लेते थे ताकि उन्हें अंग्रेजी पाठक के तौर पर देखा जाए और हीन भावना न रहे। आज के दौर में ये परिदृश्य काफी बदल गया है। वर्तमान में युवा पीढ़ी के हाथों में हिंदी की किताबें देखी जा रही हैं।

ADVERTISEMENT

विजयश्री तनवीर ने कहा कि डिजिटल दुनिया में हिंदी को नई उड़ान मिली है। लेखकों के पास सोशल मीडिया जैसे कई मंच हैं, और सबसे खास बात यह है कि अब लेखक, प्रकाशक के मोहताज नहीं रह गए हैं। लेखक के पास अपना हुनर दिखाने के लिए कई सारे विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में प्रकाशक की मनमानी पर रोक लगी है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में एक हिंदी लेखक के लिए चुनौती ये सामने आई है कि नए लेखकों के पास धैर्य की कमी है। वे पढ़ना कम चाहते हैं और लिखना ज्यादा चाहते हैं। वे अपनी खामियां नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी लेखकों और पाठकों के बीच फासला काफी कम हुआ है। 20 साल पहले लेखक प्रकाशक के पास भटकते थे और लंबी प्रक्रिया के बाद किताबें छपती थीं, लेकिन आज के दौर में ये चीजें खत्म हो गई हैं।

‘नई हिंदी’ और ‘क्लासिक हिंदी’ को लेकर उनका मानना है कि नई वाली हिंदी से इतना मतलब है कि इससे नए पाठकों को जोड़ना है। नई हिंदी का स्वरूप बदला है। साथ ही, इसका दायरा भी सीमित है। उन्होंने कहा कि वह क्लासिक हिंदी के ढर्रे पर ही चलती है और पुरानी हिंदी को ही अपनाती है।

–आईएएनएस

डीएससी/एएस

देशबन्धु

Related Posts

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट
राष्ट्रीय

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय: साहित्य में यथार्थ की अमर आवाज, कलम के जरिए सामाजिक कुरीतियों पर किया चोट

September 14, 2025
चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया
राष्ट्रीय

चंद्रशेखर एस. को उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया गया

September 14, 2025
बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
राष्ट्रीय

बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

September 14, 2025
राष्ट्रीय

बिहार: एसआईआर को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

September 14, 2025
महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र: ‘बेटी है तो कल है’ कार्यक्रम का आयोजन, चिराग पासवान और देवेश चंद्र ठाकुर ने की शिरकत

September 14, 2025
मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार
राष्ट्रीय

मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त, तीन गिरफ्तार

September 14, 2025
Next Post
रक्षा मंत्रालय में बड़ा सुधार: राजनाथ सिंह ने स्वीकृत किया नया ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल’

रक्षा मंत्रालय में बड़ा सुधार: राजनाथ सिंह ने स्वीकृत किया नया ‘डिफेन्स प्रोक्योरमेंट मैनुअल’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

100317
Total views : 5978551
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In