नरसिंहपुर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की मंशानुरूप 17 सितम्बर से 2 अक्टूम्बर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय के जिला सहकारी बैंक के सामने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र सेवा को समर्पित 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व राज्यसभा कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, महेन्द्र नागेश, जिला महामंत्री डॉ.हरगोविन्द सिंह पटैल, सेवा पखवाड़ा के जिला संयोजक हरिप्रताप ममार की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
उपस्थित जनों ने मोदीजी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी जी की सरकार विगत 11 वर्षों से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
मोदीजी की सरकार का लक्ष्य हर वर्ग का उत्थान कर उसे आत्मनिर्भर बनाने का है जिससे आत्मनिर्भर व विकसित भारत का निर्माण हो सके पिछले 11 वर्षोें में मोदी सरकार द्वारा जनता के हित कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए है जिसे राष्ट्र की जनता महसूस कर रही है।
यह प्रदर्शनी निश्चित रूप से मोदी जी की राष्ट्र सेवा को समर्पित संघर्षमय जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरक दर्पण है जो वर्तमान पीढी व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के संकल्प हेतु प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शनी प्रभारी मनीष ठाकुर ने किया इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, गण मंडल अध्यक्ष गण, जनप्रतिनिधि गण एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।