deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home खेल

भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी जश्न मनेगा : हॉकी इंडिया

देशबन्धु by देशबन्धु
September 18, 2025
in खेल
0
भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर राष्ट्रव्यापी जश्न मनेगा : हॉकी इंडिया
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर हॉकी इंडिया ने अखिल भारतीय स्तर पर समारोहों का आह्वान किया है। 7 नवंबर को विशेष समारोह का आयोजन होगा। भारतीय हॉकी की यात्रा 1925 में पहले राष्ट्रीय खेल संस्था के गठन के साथ शुरू हुई थी। समारोह से जुड़ा विवरण जल्द दिया जाएगा।

READ ALSO

पीकेएल 12 : पुणेरी पल्टन ने महाराष्ट्र डर्बी में यू मुंबा को हराकर डिफेंसिव मास्टरक्लास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : नई दिल्ली में पदकों का अनावरण किया गया

हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास की चर्चा की है, जिसमें 8 ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं। यह अब तक किसी भी देश द्वारा इस खेल में जीते गए अधिकतम पदक हैं और साथ ही भारत द्वारा ओलंपिक में किसी भी खेल में जीते गए सर्वाधिक पदक भी हैं।

ADVERTISEMENT

भारतीय हॉकी के पुराने दिग्गज गुरबक्स सिंह ने कहा, “भारत में आयोजित पहला हॉकी टूर्नामेंट 1895 में बेयटन कप था। राष्ट्रीय हॉकी संघ का गठन 1925 में हुआ और भारत ने इसके गठन के केवल तीन साल बाद 1928 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद, भारत ने 1932 और 1936 में स्वर्ण पदक जीते और अगर द्वितीय विश्व युद्ध न होता, तो 1940 और 1944 में भी ये खेल आयोजित होते, तो हम दो और स्वर्ण पदक जीत सकते थे। वह ध्यानचंद का युग था और हमने पूरी दुनिया पर अपना दबदबा कायम कर लिया था। ब्रिटेन ने ‘भारत से हारने’ के डर से 1948 तक हॉकी टीम नहीं उतारी थी।”

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा, “हॉकी ने न केवल भारत के खेल इतिहास में, बल्कि राष्ट्रवाद में भी योगदान दिया है। टीम का प्रदर्शन एक राष्ट्र के रूप में एकता की भावना लाने के लिए महत्वपूर्ण था। अंग्रेजों ने 1948 में ही हॉकी टीम उतारी थी, क्योंकि उन्हें भारत से हारने का डर था, जब वे हम पर शासन करते थे। और आजादी मिलने के बाद उन्हें उन्हीं के घर में हराना भारतीय इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक था।”

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि बर्लिन ओलंपिक के फाइनल में अली दारा को टीम को मजबूत करने के लिए बुलाया गया था। जर्मनी (एक क्लब टीम जिसमें ज्यादातर राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी थे) ने अभ्यास मैचों में भारत को हराया था। जब हम फाइनल में उनके खिलाफ थे, तो दारा को उस मैच के लिए हवाई जहाज से बुलाया गया था। यह भी समझना होगा कि उस समय महासंघ के पास पैसे नहीं थे। इसलिए, जर्मनी में ओलंपिक खेलने के लिए, बंगाल, पंजाब, भोपाल, मुंबई आदि राज्यों से शाही परिवारों के सदस्यों सहित लगभग 35 लोगों ने 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का योगदान दिया, ताकि टीम को जहाज से जर्मनी भेजा जा सके। उन्होंने 50,000 रुपये इकट्ठा किए और उन दिनों यह बहुत बड़ी रकम थी।”

गुरबक्स सिंह 1964 के टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

ADVERTISEMENT

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और हॉकी के दिग्गज रहे दिलीप तिर्की ने कहा, “युवा पीढ़ी को हमारे खेल के इतिहास और विश्व मंच पर इस खेल के महत्वपूर्ण प्रभाव को जानना और सीखना चाहिए। नवंबर में आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह के माध्यम से हम इन सुनहरे दिनों को फिर से जीने की कोशिश कर रहे हैं।”

-आईएएनएस

पीएके/

देशबन्धु

Related Posts

पीकेएल 12 : पुणेरी पल्टन ने महाराष्ट्र डर्बी में यू मुंबा को हराकर डिफेंसिव मास्टरक्लास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया
खेल

पीकेएल 12 : पुणेरी पल्टन ने महाराष्ट्र डर्बी में यू मुंबा को हराकर डिफेंसिव मास्टरक्लास के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया

September 18, 2025
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 :  नई दिल्ली में पदकों का अनावरण किया गया
खेल

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 : नई दिल्ली में पदकों का अनावरण किया गया

September 18, 2025
सत्यदेव प्रकाश: संसाधनों की कमी के बावजूद बने टॉप आर्चर को टक्कर देने वाले तीरंदाज
खेल

सत्यदेव प्रकाश: संसाधनों की कमी के बावजूद बने टॉप आर्चर को टक्कर देने वाले तीरंदाज

September 18, 2025
हांगकांग सिक्सेज 2025 : टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे रविचंद्रन अश्विन
खेल

हांगकांग सिक्सेज 2025 : टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे रविचंद्रन अश्विन

September 18, 2025
खेल

आकाश चोपड़ा : बल्ले की जगह माइक ने बदली तकदीर, लिखी सफलता की बड़ी कहानी

September 18, 2025
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘नमो प्रीमियर लीग’ का आयोजन, मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया उद्घाटन
खेल

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘नमो प्रीमियर लीग’ का आयोजन, मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया उद्घाटन

September 17, 2025
Next Post
सीजीटीएन सर्वे: चीन-आसियान एक्सपो बहुपक्षवाद के साझा आधार को और मजबूत करता है

सीजीटीएन सर्वे: चीन-आसियान एक्सपो बहुपक्षवाद के साझा आधार को और मजबूत करता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

109150
Total views : 5993910
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In