उमरिया, देशबन्धु. फरार वारंटियों पर नकेल कसने के लिए उमरिया पुलिस ने बीती रात जिलेभर में सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस बड़ी कार्रवाई के दौरान 15 स्थाई वारंटियों और 51 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।
अभियान से पहले पुलिस कप्तान ने जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक लेकर रणनीति तय की।
इसके बाद गठित विशेष टीमों ने जिलेभर में दबिश दी और फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थाना पाली से 06 स्थाई व 15 गिरफ्तारी, नौरोजाबाद से 04 स्थाई व 08 गिरफ्तारी, कोतवाली से 02 स्थाई व 10 गिरफ्तारी, चंदिया से 01 स्थाई व 01 गिरफ्तारी, मानपुर से 01 स्थाई व 10 गिरफ्तारी तथा इंदवार से 01 स्थाई व 08 गिरफ्तारी वारंट तामील हुए।
खास बात यह रही कि चार वारंटी जो वर्षों से फरार चल रहे थे, पुलिस के हत्थे चढ़े –
इसराइल खान, निवासी ग्राम चंदनिया (1 साल 3 माह से फरार)
अशोक कोल, निवासी पथरहटा (1 साल से फरार)
शिवचरण यादव, निवासी ग्राम लोढ़ा (7 साल से फरार)
राजेश चतुर्वेदी, निवासी ग्राम बल्हौड (10 माह से फरार)
यह कार्रवाई उमरिया पुलिस की सतर्कता और सख्त रवैये का परिणाम है, जिससे अपराधियों में दहशत और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
देशबन्धु संवाददाता, उमरिया