झाबुआ. जिले के ग्राम कल्याणपुरा के एक खेत में स्थित कुएं में शुक्रवार सुबह एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को निकालकर पंचनामा बनाया। जिसके बाद शव की पहचान कल्याणपुरा निवासी कुमारी वंदना पिता कपिल पंचाल के रूप में हुई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदना पंचाल का दो दिन पूर्व परिजनों से ही मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाग वह अपना मोबाइल घर पर छोड़कर कहीं निकल गई थी। दूसरे दिन परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
कल्याणपुरी थाना प्रभारी टीआई नेहा बिरला ने बताया की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। इसी बीच आज कुएं में शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पूरे मामले में आगे की जांच जारी है। परिजनों के अनुसार शाम 5:30 बजे मृतक वंदना का अंतिम संस्कार किया जाएगा।