deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

रंगों वाली भक्ति: जानिए नवरात्रि के नौ रंग और उनका देवी स्वरूपों से संबंध

देशबन्धु by देशबन्धु
September 20, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। नवरात्रि सिर्फ व्रत और पूजा का पर्व नहीं है। यह आत्मा के रंगों को देवी के रूप में देखने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का समय भी है। हर दिन एक देवी, हर देवी एक भाव, और हर भाव का एक रंग। यही है ‘रंगों वाली नवरात्रि’ की असली आत्मा। हालांकि देवी पुराण या धार्मिक ग्रंथों में इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन जब प्रश्न आस्था का हो और मां के गुणों का हो, तो भक्त खुद को कैसे अलग रख पाएगा?

READ ALSO

वीजा शुल्क वृद्धि वापसी के लिए अमेरिका पर दबाब बनाए मोदी सरकार : सीपीए नेता बाबूराव

शिल्पा शेट्टी ने मल्टीकलर लहंगे में बिखेरे रंग, फैंस को याद आया गरबा

ADVERTISEMENT

तो आइए देखें किस दिन किस देवी की पूजा होती है और उनके गुणों के अनुसार कौन‑सा रंग उनके लिए उपयुक्त होता है!

ADVERTISEMENT

शैलपुत्री- प्रतिपदा को नौ दुर्गे के प्रथम रूप देवी शैलपुत्री का पूजन होता है। देवी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं, जो स्थिरता, शक्ति और नए आरंभ की प्रतीक हैं। शायद इसलिए पीले रंग से शुरुआत होती है, ऐसा रंग जिससे जीवन में उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार होता है, ठीक वैसे जैसे सूरज की पहली किरण होती है।

द्वितीया को मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप को पूजा जाता है। मां ब्रह्मचारिणी कठोर तप की देवी हैं। उनका जीवन संयम, साधना और अध्यात्म से जुड़ा है इसलिए हरा रंग उनकी पहचान है। ऐसा रंग जो शांति और आत्म-संयम का प्रतीक है।

तृतीया को मां चंद्रघंटा की आराधना होती है। उनके मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है और इसलिए उनको ये नाम मिला है। उनके दस हाथ हैं जिनमें शस्त्र होते हैं और उनका वाहन सिंह है। मां शांति, स्थिरता और जमीन से जुड़ी हैं, इसलिए ग्रे या स्लेटी रंग, जो संतुलन का माना जाता है, भक्तगण पहनने की कोशिश करते हैं। यह रंग संतुलन के साथ ही सौम्यता का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो मां चंद्रघंटा के गुणों से मेल खाता है, जहां शक्ति भी है और शांति भी।

चतुर्थी को मात कूष्मांडा पूजी जाती हैं। मां ब्रह्मांड की रचयिता और आदिशक्ति मानी जाती हैं। उनके गुणों से नारंगी रंग मेल खाता है, जो सृजन और शक्ति का रंग है। यह आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और ऊर्जावान जीवन का प्रतीक है।

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। ममता निश्चल होती है, इसलिए इस दिन श्वेत रंग को तरजीह दी जाती है। ये रंग ममता और पवित्रता का है। देवी स्कंदमाता को ममता और करुणा की देवी माना जाता है। और सफेद रंग शांति, सरलता और निर्मलता का प्रतीक है।

षष्ठी मां कात्यायनी को समर्पित है। मां साहस और प्रेम का प्रतीक हैं। उन्होंने असुरों का वध किया था इसलिए साहस और प्रेम का रंग लाल उनके गुणों से मेल खाता है। मां असुरों का वध करने वाली शक्तिशाली देवी हैं। लाल रंग वीरता, प्रेम और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है।

ADVERTISEMENT

सप्तमी को कालरात्रि का स्मरण और ध्यान किया जाता है। वह भयंकर अंधकार और भय का विनाश करने वाली देवी हैं, इसलिए उनके इन गुणों को परिलक्षित करता है नीला रंग, ऐसा रंग जो रहस्य के साथ सुरक्षा का भी पर्याय है। गहरा नीला रंग सुरक्षा, गहराई, और आंतरिक शक्ति को दर्शाता है।

ॐ महागौर्यै नमः! अष्टमी को देवी के आठवें स्वरूप, मां महागौरी, की पूजा की जाती है। मां महागौरी सौम्यता और पवित्रता की देवी हैं। गुलाबी रंग कोमलता और कृपा को दर्शाता है। ये रंग करुणा, स्नेह और स्त्रीत्व का रंग है।

नवमी, सिद्धि दायिनी, मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। जैसा कि नाम से विदित होता है, मां का संबंध सिद्धि से है और सिद्धि ज्ञान से ही अर्जित की जा सकती है। मां का ये गुण बैंगनी रंग से मेल खाता है। बैंगनी रंग आध्यात्मिकता, वैभव और ज्ञान का प्रतीक है।

हर रंग के परिधान सिर्फ पहनने की चीज नहीं होते, बल्कि वो एक भाव, एक सोच और मां का आशीर्वाद है। जब हम देवी के स्वरूप को ध्यान में रखकर रंग पहनते हैं, तो सिर्फ तन नहीं, मन भी सजता है। इस बार शारदीय नवरात्रि में आप भी ये करके देखिए।

–आईएएनएस

केआर/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

वीजा शुल्क वृद्धि वापसी के लिए अमेरिका पर दबाब बनाए मोदी सरकार : सीपीए नेता बाबूराव

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

शिल्पा शेट्टी ने मल्टीकलर लहंगे में बिखेरे रंग, फैंस को याद आया गरबा

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

बिहार : शिक्षा विभाग में सीएसआर फंड से एमओयू साइन, छात्राओं का भविष्य उज्जवल बनाने पर जोर

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप से पहले भारत की राष्ट्रपति से सीएबीआई अध्यक्ष ने की मुलाकात

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

बगराम एयरबेस पर ट्रंप की टिप्पणी पर अफगान की कड़ी प्रतिक्रिया, लोगों की स्थायी शांति की उम्मीद

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

नूरजहां बर्थडे स्पेशल: पाकिस्तान की वह सिंगर, जिनकी स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी थीं फैन

September 20, 2025
Next Post

'भारत की विदेश नीति विफल', ट्रंप के एच-1बी वीजा शुल्क वृद्धि पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

110456
Total views : 5998576
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In