deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप से पहले भारत की राष्ट्रपति से सीएबीआई अध्यक्ष ने की मुलाकात

देशबन्धु by देशबन्धु
September 20, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ (सीएबीआई) के अध्यक्ष महंतेश जी. किवादासन्नावर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को 11 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाले पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप की जानकारी दी।

READ ALSO

जब राजू श्रीवास्तव ने पूरी रात अमिताभ बच्चन की मिमिक्री की और मेहनताना मिला सिर्फ 50 रुपए

वैस्कुलर डिमेंशिया एक बड़ी समस्या, माइक्रोप्लास्टिक्स से दिमाग को पहुंचा नुकसान: अध्ययन

ADVERTISEMENT

सीएबीआई अध्यक्ष के साथ पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री और टूर्नामेंट आयोजन समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थीं।

ADVERTISEMENT

माननीय राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत के बारे में बात करते हुए महंतेश जी. किवादासन्नावर ने कहा, “माननीय राष्ट्रपति से मिलना और दुनिया भर की दृष्टिबाधित महिला क्रिकेटरों के समावेश, साहस और खेल भावना का जश्न मनाने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन का विवरण प्रस्तुत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।”

मीनाक्षी लेखी ने आगे कहा, “माननीय राष्ट्रपति सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। दिव्यांग पुरुष और महिलाएं इस पूरे सफर में उनके द्वारा दिए गए समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हैं।”

ADVERTISEMENT

भारत और श्रीलंका पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप की सह-मेजबानी कर रहें हैं। मैच नई दिल्ली, बेंगलुरु और कोलंबो में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और अमेरिका की टीम हिस्सा ले रही है। 21 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा।

सप्ताह की शुरुआत में यह पुष्टि की गई थी कि अगर पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो फाइनल मुकाबला कोलंबो में होगा। भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम ने 2023 आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और इतिहास रचा था। उस आयोजन के ठीक 2 साल बाद विश्व कप आयोजित किया जा रहा है।

पहले महिला दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-

बी1 श्रेणी: सिमू दास (दिल्ली), पी. करुणा कुमारी (आंध्र प्रदेश), अनु कुमारी (बिहार), जमुना रानी टुडू (ओडिशा), काव्या वी (कर्नाटक)

बी2 श्रेणी: अनेखा देवी (दिल्ली), बसंती हंसदा (ओडिशा), सिमरनजीत कौर (राजस्थान), सुनीता सराठे (मध्य प्रदेश), पारबती मारंडी (ओडिशा)

बी3 श्रेणी: दीपिका टीसी (कर्नाटक – कप्तान), फूला सोरेन (ओडिशा), गंगा एस कदम (महाराष्ट्र – उप कप्तान), काव्या एनआर (कर्नाटक), सुषमा पटेल (मध्य प्रदेश), दुर्गा येवले (मध्य प्रदेश)

–आईएएनएस

पीएके/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

जब राजू श्रीवास्तव ने पूरी रात अमिताभ बच्चन की मिमिक्री की और मेहनताना मिला सिर्फ 50 रुपए

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

वैस्कुलर डिमेंशिया एक बड़ी समस्या, माइक्रोप्लास्टिक्स से दिमाग को पहुंचा नुकसान: अध्ययन

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

मुंबई में देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, सालाना 10 लाख लोग कर सकेंगे यात्रा

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

मंदोदरी की भूमिका में पूनम पांडे का चयन दुर्भाग्यपूर्ण : कृष्णा हेगड़े

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

ग्रहण के दौरान भी खुले रहते हैं इन प्रसिद्ध मंदिरों के कपाट, जानिए रहस्य और मान्यता

September 20, 2025
ताज़ा समाचार

फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर फैंस से हिंदी फिल्मों के बारे में मांगे सुझाव

September 20, 2025
Next Post

बिहार : शिक्षा विभाग में सीएसआर फंड से एमओयू साइन, छात्राओं का भविष्य उज्जवल बनाने पर जोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

110814
Total views : 5999333
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In