नरसिंहपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सावित्री सिग्नेचर में किया गया प्रबुद्धजन संवाद केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक की अध्यक्षता एवं पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, विधायक विश्वनाथ सिंह पटैल, महेन्द्र नागेश, सेवा पखवाड़ा जिला प्रभारी हरिप्रताप ममार, वरिष्ठ कवि गुरू प्रसाद सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष रामस्नेही पाठक ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो समाज के बीच रहकर समाज हित का कार्य करती है और उन कार्यों के मूल्यांकन हेतु समय समय पर प्रबुद्धजनों से संवाद करती है। मेरे कार्यकाल में अभी तक तीन प्रबुद्धजन सम्मेलन हुए है जिनमें आप सभी ने उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पिछले 11 वर्षों के दौरान भारत माता के यश को ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया है। मोदी सरकार जनमत के आधार पर जनहितैषी निर्णय ले रही है।
पहलगांव हमले के बाद पाकिस्तान से हुए युद्ध में सम्पूर्ण विश्व ने भारत की ताकत देखी हमने बिना किसी पाकिस्तानी नागरिक को नुकसान पहुंचाए अचूक हमला किया और बिना किसी दबाव के निर्णय लेते हुए पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर किया यह आपके मत की ही ताकत है जिसके आधार पर सरकार निर्णय लिया।
इस युद्ध के दौरान विश्व ने आत्मनिर्भर भारत के स्वदेशी हथियारों की ताकत भी देखी जिन्होंने आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह किया। मोदी सरकार लगातार भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। मोदी सरकार आत्मनिर्भर भारत के नारे ही नहीं लगाती बल्कि उसे जमीन पर उतारने का कार्य करती है।
हमें गर्व है सरकार के मुखिया देश के प्रधानमंत्री मोदी जी पर जिन्होंने रणनीति कूटनीति विदेश नीति के आधार पर भारत का मान सम्पूर्ण विश्व में बढ़ाया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत वर्तमान में खेती के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर होने के साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफत राशन दे रहा है और अब हम श्री अन्न के उत्पादन की ओर अग्रसर है। कोरोना की महामारी के समय हमारे वैज्ञानिकों ने कोविड वैक्सीन बनाकर संपूर्ण विश्व को भारत की चिकित्सा लोहा मनवाया।
सेमी कंडक्टर निर्माण योजना मोदी सरकार की विशेष उपलब्धियों में से एक है जल्द ही हम विश्व के प्रमुख सेमी कंडक्टर निर्माता बनेगें। आत्मनिर्भर ऊर्जा के अंतर्गत सौर ऊर्जा को लक्ष्य 2030 की जगह 2025 में ही प्राप्त कर लिया गया। यह मोदी सरकार की कार्य करने की क्षमता को प्रकट करता है।
उन्होंने प्रबुद्धजनों से आव्हान करते हुए कहा कि समाज को तैयार करने की जिम्मेदारी राजनेताओं के साथ ही प्रबुद्धजनों की भी है जो समय समय पर समाज को सही दशा और दिशा प्रदान करते है। भाजपा एक मात्र ऐसा दल है जो बुद्धिजीवियों से संवाद वोट हेतु नहीं अपितु सरकार की नीतियों के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की हकीकत जानने हेतु करती है।
उन्होंने इजराइल का उदाहरण देते हुए कहा कि इजराइल आत्मनिर्भर देश है और वहां के लोग देश के साथ है इसलिए इजराइल लगातार युद्ध लड़ पा रहा है क्योंकि युद्ध के दौरान दवाईयां, पैसे, अनाज, हथियार, देश भक्त और वैचारिक प्रतिबद्धता वाले नागरिक सरकार के हर निर्णय के साथ है।
और उन्हें दिशा देने का कार्य समाज के प्रबुद्धजन कर रहे है ठीक इसी प्रकार भारत में भी आप सभी प्रबुद्धजनों को अपनी शक्ति पहचानते हुए समाज को सही दिशा व वैचारिक शक्ति प्रदान करना चाहिए जिससे भारत विश्व की आर्थिक, राजनैतिक, सैन्य, आत्मनिर्भर महाशक्ति बन सके और जब आजादी के 100 वर्ष पूर्ण हों तक हम सत प्रतिशत आत्मनिर्भर हों।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी व आभार हरिप्रताप ममार ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ कार्यक्रम उपरांत मंत्री श्री पटेल व भाजपा नेताओं ने प्रबुद्धजनों से संवाद कर विचारों को आदान प्रदान किया।