deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में मां के 12 चमत्कारी धाम, जहां हर कण में शक्ति का वास

देशबन्धु by देशबन्धु
September 22, 2025
in राष्ट्रीय
0
पश्चिम बंगाल में मां के 12 चमत्कारी धाम, जहां हर कण में शक्ति का वास
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

कोलकाता, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल शाक्त धर्म का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां पर आदिकाल से ही शक्ति उपासना की परंपरा विद्यमान रही है। शाक्त साधना के लिए बंगाल को विशेष महत्व प्राप्त है। प्राचीन ग्रंथों और पुराणों में वर्णित 51 शक्तिपीठों में से 12 पवित्र शक्तिपीठ पश्चिम बंगाल में स्थित हैं। नवरात्रि और दुर्गापूजा के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं और लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

READ ALSO

गाढ़ा रक्त शरीर को बना सकता है बीमारियों का घर! समय रहते जान लें आयुर्वेदिक उपचार

मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षमता 5 हजार मेगावाट: सीएम मोहन यादव

आइए विस्तार से जानते हैं इन 12 शक्तिपीठों के बारे में…

ADVERTISEMENT

बहुला शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से लगभग 8 किलोमीटर दूर केतुग्राम के निकट अजय नदी के तट पर बहुला शक्तिपीठ स्थित है। मान्यता है कि यहां माता सती का बायां हाथ या भुजा गिरी थी। इस स्थान पर देवी बहुला के रूप में पूजी जाती हैं और भैरव को भीरुक कहते हैं।

मंगल चंद्रिका शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के उजानी गांव में यह शक्तिपीठ स्थित है। यहां माता की दाईं कलाई गिरी थी। इस स्थान पर माता को मंगल चंद्रिका रूप में पूजा जाता है। साधक और भक्त यहां विशेषकर मंगलवार और नवरात्रि पर दर्शन करने आते हैं।

त्रिस्रोता-भ्रामरी शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले के सालबाड़ी ग्राम स्थित त्रिस्रोत स्थान पर माता का बायां पैर गिरा था। यहां देवी भ्रामरी के रूप में पूजी जाती हैं और शिव को अंबर या भैरवेश्वर कहा जाता है। भ्रामरी को मधुमक्खियों की देवी माना जाता है। देवी महात्म्य और देवी भागवत पुराण में उनकी महिमा का वर्णन मिलता है।

युगाद्या शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के खीरग्राम (क्षीरग्राम) में युगाद्या शक्तिपीठ स्थित है। यहां माता सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था। यहां की शक्ति युगाद्या या भूतधात्री कहलाती हैं और शिव को क्षीरखंडक कहते हैं। यहां देवी युगाद्या की भद्रकाली मूर्ति विशेष आकर्षण है।

कालीपीठ (कालीघाट): पश्चिम बंगाल के कोलकाता का कालीघाट शक्तिपीठ सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। यहां माता के बाएं पैर का अंगूठा गिरा था। देवी यहां कालिका रूप में विराजमान हैं और भैरव को नकुशील कहा जाता है। कालीघाट मंदिर विश्वविख्यात है और लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां दर्शन के लिए आते हैं।

वक्रेश्वर शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में दुबराजपुर स्टेशन से लगभग 7 किलोमीटर दूर वक्रेश्वर में यह पीठ स्थित है। पापहर नदी के तट पर यहां माता का भ्रूमध्य (मन:) गिरा था। यहां देवी महिषमर्दिनी के रूप में पूजी जाती हैं और भैरव वक्रनाथ कहलाते हैं।

ADVERTISEMENT

देवगर्भा शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलारपुर स्टेशन के निकट कोपई नदी के तट पर देवगर्भा शक्तिपीठ है। यहां माता की अस्थि गिरी थी। देवी यहां देवगर्भा के रूप में पूजी जाती हैं और भैरव रुरु नाम से विख्यात हैं।

विभाष शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तामलुक गांव (ताम्रलुक) में विभाष शक्तिपीठ स्थित है। यहां रूपनारायण नदी के तट पर माता का बायां टखना गिरा था। देवी कपालिनी (भीमरूप) कहलाती हैं और शिव शर्वानंद नाम से पूजित होते हैं। यहां वर्गभीमा का विशाल मंदिर आकर्षण का केंद्र है।

अट्टहास शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के लाभपुर स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर दूर अट्टहास स्थान पर माता का अधरोष्ठ (नीचे का होंठ) गिरा था। यहां देवी फुल्लरा के रूप में पूजी जाती हैं और शिव विश्वेश कहलाते हैं। यह स्थान शक्ति उपासना का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है।

नंदीपुर शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया स्टेशन के समीप नंदीपुर गांव में यह शक्तिपीठ स्थित है। यहां माता का गले का हार गिरा था। यहां की शक्ति नंदिनी और भैरव नंदिकेश्वर कहे जाते हैं।

रत्नावली शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रत्नाकर नदी के तट पर यह शक्तिपीठ स्थित है। यहां माता का दाहिना कंधा गिरा था। देवी कुमारी रूप में पूजी जाती हैं और शिव भैरव कहलाते हैं। इस शक्तिपीठ को रत्नावली या देवी कुमारी पीठ भी कहा जाता है।

ADVERTISEMENT

नलहाटी शक्तिपीठ: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी स्टेशन के पास यह पीठ स्थित है। यहां माता के पैर की हड्डी गिरी थी। यहां देवी कालिका रूप में पूजी जाती हैं और भैरव योगेश कहलाते हैं।

–आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

गाढ़ा रक्त शरीर को बना सकता है बीमारियों का घर! समय रहते जान लें आयुर्वेदिक उपचार

September 22, 2025
मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षमता 5 हजार मेगावाट: सीएम मोहन यादव
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षमता 5 हजार मेगावाट: सीएम मोहन यादव

September 22, 2025
जीएसटी स्‍लैब में सुधार से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद : पी भास्कर राव
राष्ट्रीय

जीएसटी स्‍लैब में सुधार से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद : पी भास्कर राव

September 22, 2025
बिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष पर भी कसा तंज
राष्ट्रीय

बिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, विपक्ष पर भी कसा तंज

September 22, 2025
राष्ट्रीय

10 लाख दीपों से रोशन होंगे काशी के अर्धचंद्राकार घाट

September 22, 2025
बिहार : चंपारण दौरे पर मुख्यमंत्री जनता को देंगे करोड़ों की सौगात, जेडीयू एमएलसी ने लालू परिवार पर साधा निशाना
राष्ट्रीय

बिहार : चंपारण दौरे पर मुख्यमंत्री जनता को देंगे करोड़ों की सौगात, जेडीयू एमएलसी ने लालू परिवार पर साधा निशाना

September 22, 2025
Next Post
खेसारी लाल यादव की ‘गॉडफादर’ का नया देवी गीत ‘जय मां’ रिलीज

खेसारी लाल यादव की 'गॉडफादर' का नया देवी गीत 'जय मां' रिलीज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

112075
Total views : 6004220
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In