रामनगर. भटूरा से भदनपुर मार्ग सढ़ेरा पिपरहट बस स्टैंड का मामला,, वही दो पहिया वाहन सवार चालक को आर.सी.सी.पी.एल. सढ़ेरा सीमेंट कंपनी के एंबुलेंस वाहन द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया। प्राप्त खबर के अनुसार रफ्तार का कहर व पशु मालिको की अनदेखी से का शिकार बेजुबान लगातार होते आ रहे है,सीमेंट फैक्ट्री के चलते सारी,दिन रात दो-चार पहिया व भार वाहन अपनी फुल गति में होते है.
जिसके चलते वाहनों पर नियंत्रण खो देने के चलते भी आवारा जानवर मुख्य सड़क पर विचरण करते हुए अनायास ही काल कलवित हो जाते है,उक्त सम्बन्ध में
गो रक्षक आनंद तिवारी अखिल भारत हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष मैहर ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आर.सी.सी.पी.एल.सढ़ेरा को इसका जिम्मेदार ठहराया की आर.सी.सी.पी.एल सढ़ेरा कार्यक्षेत्र के इलाके मे आय दिन गौवंशों की हो रही मौतें, सड़क दुर्घटना में हो रही लगातार बढ़ोतरी परंतु आर.सी.सी.पी.एल. सढ़ेरा प्रबंधन को नही इसकी जानकारी ,और न ही कोई इंतजाम है.
आर.सी.सी.पी.एल सढ़ेरा की जिम्मेदारी नही होती की गौ शाला का निर्माण कर आस पास ग्रामीण के गोवंशों को पनाह दी जा सके। वहीं ग्रामीणों का कहना है की न तो गोचर भूमि का पता और न ही कांजी हाउस ( गौ शाला) का पता जो आज से कई वर्षों पहले सढ़ेरा गाँव में थी। कौन चरागन की जमीन खा गया,और कौन गौ शाला की जमीन खा गया.
यह बड़ा प्रश्न है,वही सीमेंट कंपनियों आतंक से ग्रामवासी व जानवर दोनों परेशान है और प्रशासन पूर्णता अंजान है ,शाशन प्रशाशन की चुप्पी से कई सवाल खड़े हो रहे है.