टीकमगढ़, देशबन्धु. कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा जिले का पदभार संभालने के बाद भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा प्रहार करते हुए जब कुछ पंचायत कर्मियों पर कार्रवाई की गई । कलेक्टर श्री श्रोत्रिय की उक्त सख्त व त्वरित कार्यप्रणाली को देखने बाद छिदारी निवासी रामकुमार दीक्षित ने बताया कि अब मुझे उक्त मामले ने न्याय की आस जगी है, इसलिए हमने कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक फिर से आवेदन देकर न्याय की मांग की।
जानिए क्या है पूरा मामला :-
बल्देवगढ़ जनपद क्षेत्र की आने वाली ग्राम पंचायत छिदारी निवासी रामकुमार दीक्षित ने दो महीने पहले कलेक्टर से शिकायत की थी। फर्जी तरीके से नौकरी पाने के बाद सचिव सत्यप्रकाश दीक्षित छिदारी ग्राम पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। जिससे ग्रामवासियों से रिश्वत दिए बिना कोई कार्य नहीं होता है। इसकी शिकायतें भी लगातार की जा रही है फिर भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।
शिकायतकर्ता रामकुमार दीक्षित ने जिला पंचायत द्वारा जारी किए गए 6 माह पुराने आदेश की कॉपी देते हुए बताया कि सचिव सत्यप्रकाश दीक्षित ने छिदारी में कुल 12 लाख 96 हजार रूपये की राशि के 5 निर्माण कार्यों की बगैर काम किए हुए राशि निकालकर हड़प ली हैं।
इसमें जिला पंचायत द्वारा वसूली के आदेश भी जारी किए गए। लेकिन आदेश का आज विगत 5 वर्षों में 10 नोटिस जारी करने के वावजूद भी कार्यवाही नहीं है।
शिकायतकर्ता रामकुमार दीक्षित ने कहा है, कि छिदारी के तत्कालीन सचिव सत्यप्रकाश दीक्षित ने सर्व अभियान जिला शिक्षा केंद्र द्वारा स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करके निर्माण कार्य प्रारंभ किए बगैर राशि निकाल ली।
इसमें वर्ष 2008-09 से वर्ष 2010-11 तक कुल 12 लाख 95 हजार रूपये के स्वीकृत 5 निर्माण कार्यों की स्वीकृत राशि में से कुल 10 लाख 7 हजार 385 रूपये की राशि बिना कार्य किए निकाल ली गई।
जिसकी शिकायत होने के बाद जिला पंचायत द्वारा लगातार 2 नवंबर 2020, 7 दिसंबर 2020, 4 जनवरी 2021, 21 जनवरी 2021, 8 फरबरी 2021, 4 मार्च 2021, 8 अप्रैल 2021, 17 फरवरी 2022, 21 फरवरी 2022, 21 अप्रैल 2022 को पत्र जारी किए गए लेकिन इन पत्रों पर अमल नहीं किया गया।
जहीर इकबाल ने पढ़ा सोनाक्षी सिन्हा का राशिफल, शेयर किया मजेदार वीडियो
इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ नवनीत कुमार धुर्वे से मोबाइल लगाया तो वह साब अपनी जिम्मेदारी से बजते नजर आ रहे है।