मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा के बीच रिश्ते की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी इस विषय पर लगातार बात करते रहते हैं। बुधवार को इन चर्चाओं को एक और कारण मिल गया, जिससे फैंस फिर से इस विषय पर बात कर रहे हैं।
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में विजय देवरकोंडा की मां की तस्वीर साझा की है। इसमें उन्होंने अभिनेता की मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
आज यानी बुधवार को विजय देवरकोंडा की मां माधवी देवरकोंडा का जन्मदिन है। इस मौके पर रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरीज सेक्शन में विजय देवरकोंडा की मां की उनके पैट स्टॉर्म के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारी हैप्पी पिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
इस फोटो के साथ ही उन्होंने एक सूरजमुखी और सफेद दिल की इमोजी शेयर की है। इस स्टोरी को देखने के बाद एक बार फिर से ये अटकलें तेज हो रही हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना रिलेशनशिप में हैं।
वह बहुत जल्द आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा’ में दिखाई देंगी। इसकी चर्चा काफी समय से है। मेकर्स ने आज इसका एक पोस्टर जारी किया है। इसके पोस्टर पर लिखा है, “ओ स्त्री परसो आ रही है।” फिल्म के नए पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, “स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा थामाका ला रही है, बांद्रा किला (एम्फीथिएटर) में एक विशेष लॉन्च के लिए हमसे जुड़ें…इस दीपावली, एक खूनी प्रेम कहानी सिनेमाघरों में आ रही है।”
यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी-लव स्टोरी है। इसे इसी दीपावली पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास ‘कॉकटेल 2’ भी है। इसमें शाहिद कपूर और कृति सैनन भी उनके साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म की शूटिंग इटली में चल रही है। इसकी कुछ तस्वीरें रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में साझा की थीं। इस फिल्म में वे पहली बार बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। शाहिद के साथ उनकी जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
–आईएएनएस
जेपी/एएस