deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

नीरज तेहलान हत्याकांड : दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

देशबन्धु by देशबन्धु
September 26, 2025
in राष्ट्रीय
0
नीरज तेहलान हत्याकांड : दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 26 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज तेहलान हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गुरुग्राम के सेक्टर-99 से की गई है।

READ ALSO

राहुल-दिग्विजय सत्ता के भूखे, देश में आग लगाना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा

खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और गुरुग्राम पुलिस की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने नजफगढ़ हत्याकांड के दो फरार आरोपियों को शुक्रवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नीरज तहलान की हत्या के मामले में वांछित थे। नीरज तहलान की हत्या 4 जुलाई 2025 को नजफगढ़ में हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित जाखड़ (29 वर्ष), पिता सुरेंद्र जाखड़ और जतिन राजपूत (21 वर्ष), पिता शिव कुमार के रूप में हुई है। मोहित जाखड़ दिल्ली के छावला और जतिन राजपूत दिल्ली के द्वारका मोड़ का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, एनकाउंटर के दौरान आरोपियों ने कुल 6 राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली हेड कांस्टेबल नरपत के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि दूसरी एसआई विकास के बाएं हाथ में लगी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिसमें दोनों आरोपियों को पैरों में चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENT

इसके अलावा, पुलिस ने घटनास्थल से दो लोडेड पिस्टल, जिनमें 5 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते 20 सितंबर को दिल्ली के रोहिणी में कुख्यात अपराधी लल्लू और गोगी गैंग के साथियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, लल्लू ने हाल ही में अपने साथियों के साथ तीन व्यक्तियों की पिटाई/भीड़ हिंसा की घटना को अंजाम दिया था और उसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डाला था ताकि गोगी गैंग से अपने संबंध और दबदबे को दिखा सके। पीड़ित पक्ष ने इस घटना के विरोध में एक महासभा बुलाने का आह्वान किया था। इसी के मद्देनजर लल्लू अपने गैंग के साथ हमला कर गैंग वर्चस्व स्थापित करना चाहता था।

–आईएएनएस

एफएम/

देशबन्धु

Related Posts

राहुल-दिग्विजय सत्ता के भूखे, देश में आग लगाना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा
राष्ट्रीय

राहुल-दिग्विजय सत्ता के भूखे, देश में आग लगाना चाहते हैं : रामेश्वर शर्मा

September 26, 2025
खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रीय

खनिजों ने मानव सभ्यता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

September 26, 2025
हम बिहार के लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे : दिलीप जायसवाल
राष्ट्रीय

हम बिहार के लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे : दिलीप जायसवाल

September 26, 2025
मध्य प्रदेश: धोखाधड़ी मामले में डाकघर के पूर्व कर्मचारी को 5 साल की जेल
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: धोखाधड़ी मामले में डाकघर के पूर्व कर्मचारी को 5 साल की जेल

September 26, 2025
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बुखार से पीड़ित, सीएम नायडू ने की स्वस्थ होने की कामना
राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण बुखार से पीड़ित, सीएम नायडू ने की स्वस्थ होने की कामना

September 26, 2025
नवरात्रि विशेष : ये हैं स्कंदमाता के चमत्कारी मंदिर, जहां दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना
राष्ट्रीय

नवरात्रि विशेष : ये हैं स्कंदमाता के चमत्कारी मंदिर, जहां दर्शन करने से पूरी होती है हर मनोकामना

September 26, 2025
Next Post

भारत और यूरोपीय संघ ने समुद्री प्लास्टिक कचरे से निपटने के लिए ‘आइडियाथॉन’ शुरू किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

113835
Total views : 6015474
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In