deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home अंतरराष्ट्रीय

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने गाजा में इजरायल के हमलों पर चिंता जताई

देशबन्धु by देशबन्धु
September 27, 2025
in अंतरराष्ट्रीय
0
ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने गाजा में इजरायल के हमलों पर चिंता जताई
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए)के 80वें सत्र से इतर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक में यूएन के एजेंडे में शामिल राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ब्रिक्स देशों ने इन मुद्दों पर सहायता और भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही इजरायल हमलों की निंदा करते हुए तत्काल और स्थायी युद्धविराम का आह्वान किया।

READ ALSO

फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के किस कदम से फूटा ईरान का गुस्सा? तीनों देशों से राजदूतों को वापस बुलाया

कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर दागे गए मोर्टार, गोलियों की आवाज सुनी गई

विदेश मंत्रियों ने बहुपक्षवाद, बहुध्रुवीयता और अंतर्राष्ट्रीय कानून को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। ब्रिक्स देशों के मंत्रियों ने विकासशील देशों के साथ-साथ उभरते बाजारों और कम विकसित देशों की वैश्विक निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में भागीदारी, सही तालमेल बिठाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ADVERTISEMENT

इस दौरान समानता के सिद्धांत के तहत मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने, सुरक्षा और सहयोग करने पर जोर दिया गया। ब्रिक्स मंत्रियों ने बैठक में मानवीय संकटों से निपटने के लिए बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ADVERTISEMENT

इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं के कम होने और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघनों की कड़ी निंदा की गई। बैठक में ब्रिक्स देशों के नेताओं ने महिलाओं के अधिकार और नेतृत्व को आगे बढ़ाने के साथ शांति और सुरक्षा एजेंडे के पूर्ण कार्यान्वयन और प्रगति पर जोर दिया।

साथ ही 2022 से लेकर 2025 तक इंडोनेशिया, भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका जैसे विकासशील देशों को जी20 की अध्यक्षता मिलने की सराहना की गई।

इसके अलावा 2023 में भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को शामिल करने और ब्राजील तथा दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता के दौरान एनडीबी को आमंत्रण के माध्यम से जी20 में ईएमडीसी की आवाज मजबूत करने की सराहना की।

ADVERTISEMENT

बैठक के दौरान इजरायल की ओर से किए जा रहे हमलों की निंदा की गई। विदेश मंत्रियों ने कतर पर इजराइल के हमले की निंदा की। उनका कहना है कि यह कतर की संप्रभुता और संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतर्राष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि ये हमले क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने कतर पर इजराइल द्वारा किए गए सशस्त्र हमले पर हाल ही में मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में 16 सितंबर 2025 को हुई बहस का भी जिक्र किया। उन्होंने एक बार फिर कानून के शासन, मानवाधिकारों, शांति और सुरक्षा को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मंत्रियों ने फिलिस्तीन के गाजा में इजरायल के हमलों पर चिंता जाहिर की। इजरायल के हमले क्षेत्र की नागरिक आबादी के लिए अभूतपूर्व पीड़ा का कारण बन रहे हैं। मंत्रियों ने फिलिस्तीनी लोगों को उनके कब्जे वाले क्षेत्र से विस्थापित करने के सभी प्रयासों की निंदा की। साथ ही तत्काल और स्थायी युद्धविराम के लिए अपने आह्वान को दोहराया।

विदेश मंत्रियों ने परमाणु खतरे और संघर्ष के बढ़ते जोखिमों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने निरस्त्रीकरण, शस्त्र नियंत्रण और अप्रसार प्रणाली को सशक्त बनाने तथा वैश्विक स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा प्राप्त करने के लिए इसकी अखंडता और प्रभावशीलता को बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र के दौरान ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित करने के लिए भारत की सराहना की। उन्होंने 2026 में ब्रिक्स की अध्यक्षता और भारत में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

— आईएएनएस

कनक/वीसी

देशबन्धु

Related Posts

फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के किस कदम से फूटा ईरान का गुस्सा? तीनों देशों से राजदूतों को वापस बुलाया
अंतरराष्ट्रीय

फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के किस कदम से फूटा ईरान का गुस्सा? तीनों देशों से राजदूतों को वापस बुलाया

September 27, 2025
कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर दागे गए मोर्टार, गोलियों की आवाज सुनी गई
अंतरराष्ट्रीय

कंबोडिया और थाईलैंड की सीमा पर दागे गए मोर्टार, गोलियों की आवाज सुनी गई

September 27, 2025
संदिग्ध ड्रोन पर यूरोपीय संघ के रुख को रूस ने ठहराया गलत
अंतरराष्ट्रीय

संदिग्ध ड्रोन पर यूरोपीय संघ के रुख को रूस ने ठहराया गलत

September 27, 2025
जापान में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का शांति संदेश फैलाने के लिए बनाई 75 बार घंटी, हिरोशिमा शांति स्मारक पर बनाई मानव शृंखला
अंतरराष्ट्रीय

जापान में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का शांति संदेश फैलाने के लिए बनाई 75 बार घंटी, हिरोशिमा शांति स्मारक पर बनाई मानव शृंखला

September 27, 2025
भूटान ने यूएनएससी में भारत और जापान की स्थायी सदस्यता की मांग दोहराई
अंतरराष्ट्रीय

भूटान ने यूएनएससी में भारत और जापान की स्थायी सदस्यता की मांग दोहराई

September 27, 2025
अंतरराष्ट्रीय

कानसू प्रांत के लोंगशी में आए 5.6 तीव्रता के भूकंप से कुछ घर क्षतिग्रस्त

September 27, 2025
Next Post

विहिप ने नए वक्फ कानून के विरोध में आंदोलन पर जताई चिंता, सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

114695
Total views : 6020377
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In