deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

बृजेश मिश्रा: भारत के पहले एनएसए, जिन्होंने सुरक्षा और कूटनीति को दी नई दिशा

देशबन्धु by देशबन्धु
September 28, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 27 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) का पद आज देश के सबसे शक्तिशाली पदों में से एक माना जाता है और वर्तमान एनएसए अजित डोभाल इसकी मिसाल हैं। लेकिन इस पद की नींव रखने और इसे रणनीतिक महत्व प्रदान करने वाले शख्स थे बृजेश मिश्रा। वे भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधान सचिव थे। वे काफी पावरफुल थे और उनके कार्यकाल ने भारत की सुरक्षा और कूटनीति को नई दिशा दी।

READ ALSO

उत्तर प्रदेश : संभल में त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च, सीओ ने दी चेतावनी

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

29 सितंबर 1928 को मध्य प्रदेश में जन्मे ब्रजेश मिश्रा एक राजनीतिक परिवार से थे। उनके पिता द्वारका प्रसाद मिश्रा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगी थे। परिवार से ही उन्होंने राजनीति और कूटनीति की बारीकियां सीखी।

ADVERTISEMENT

हालांकि, उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियां अधिक पसंद थीं। इसीलिए उन्होंने भाजपा का दामन भी थामा था।

1951 में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में शामिल होने के बाद मिश्रा ने अपने कूटनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने इंडोनेशिया में भारत के राजदूत और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के पास भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

विदेश मंत्रालय में सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 1998 में वे वाजपेयी सरकार में प्रधान सचिव और भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त हुए, जिसे उन्होंने मई 2004 तक संभाला। 1998 के पोखरण-II परमाणु परीक्षणों में उनकी केंद्रीय भूमिका थी।

ADVERTISEMENT

जब कई देशों ने भारत के खिलाफ प्रतिबंधों की धमकी दी, तो मिश्रा ने अपने कूटनीतिक कौशल से वैश्विक मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

ADVERTISEMENT

उन्होंने रूस का समर्थन हासिल किया और अमेरिका, चीन व यूरोपीय संघ की आलोचनाओं को निष्प्रभावी किया। इसके अलावा, वाजपेयी की ऐतिहासिक लाहौर बस यात्रा, पाकिस्तान और चीन के साथ संबंधों में सुधार, और अमेरिका के साथ रणनीतिक संवाद की शुरुआत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

मिश्रा ने भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए विशेष प्रतिनिधि के रूप में भी वार्ताएं कीं। वाजपेयी के विश्वसनीय सलाहकार के रूप में उन्होंने संकटमोचक की भूमिका निभाई।

उन्होंने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति को एक मजबूत संरचना प्रदान की। उनकी दूरदृष्टि ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सशक्त बनाया, जो आज भी देश की सुरक्षा नीतियों का आधार है।

28 सितंबर 2012 को नई दिल्ली में दिल की बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। उनकी मृत्यु को एक युग का अंत माना गया, लेकिन उनकी विरासत भारत की वैश्विक छवि में आज भी जीवित है।

–आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

उत्तर प्रदेश : संभल में त्योहारों को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च, सीओ ने दी चेतावनी

September 28, 2025
ताज़ा समाचार

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

September 28, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का ऐतिहासिक महासम्मेलन, इंद्रेश कुमार बोले- घुसपैठिए खा रहे देश के मुसलमानों का हक

September 28, 2025
ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़: गरबा में यूट्यूबर एल्विश के कार्यक्रम का विरोध, लोगों ने उठाए सवाल

September 28, 2025
ताज़ा समाचार

लद्दाख हिंसा के पीछे कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता कर रही काम : सैयद जफर इस्लाम

September 28, 2025
ताज़ा समाचार

शहीद-ए-आजम: भगत सिंह ने आजादी की जलाई लौ, इंकलाब का नारा स्वतंत्रता संग्राम का बना बुलंद आवाज

September 28, 2025
Next Post

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

114711
Total views : 6020458
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In