deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

स्वास्थ्य का नया मंत्र है ‘हेल्थ इन इकोसिस्टम’, साधारण तरीकों को अपना निभाएं जिम्मेदारी

देशबन्धु by देशबन्धु
September 29, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। हमारी सेहत का खजाना संतुलित जीवनशैली पर टिका है। एक सच यह भी है कि हमारी सेहत का रिश्ता सिर्फ शरीर से नहीं, बल्कि पूरे पर्यावरण से जुड़ा है। इसे ही विशेषज्ञ अब ‘हेल्थ इन इकोसिस्टम’ कह रहे हैं। इसका मतलब है – अगर हमारा वातावरण संतुलित और स्वस्थ होगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। डब्ल्यूएचओ भी इसे लेकर दुनिया को प्रेरित करता है।

READ ALSO

आपदा प्रभावित क्षेत्रों को दोबारा स्‍थापित करने में हर संभव मदद कर रही केंद्र सरकार: एलजी मनोज सिन्हा

बरेली : मौलाना तौकीर के करीबी नदीम खान के साथ-साथ 28 अभियुक्त गिरफ्तार

आज जब जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियां बढ़ रही हैं, तब ‘हेल्थ इन इकोसिस्टम’ का विचार हमें यह याद दिलाता है कि इंसान और प्रकृति अलग नहीं, बल्कि एक ही चक्र का हिस्सा हैं। अगर हम प्रकृति की रक्षा करेंगे, तो वह भी हमें बेहतर स्वास्थ्य का उपहार लौटाएगी। सतत जीवनशैली का असल संदेश है स्वस्थ ग्रह, स्वस्थ इंसान।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

हवा, पानी और मिट्टी की गुणवत्ता से लेकर हमारे खाने की थाली तक, सब कुछ हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। प्रदूषित वायु सिर्फ सांस की बीमारियां नहीं लाती, बल्कि हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ाती है। रासायनिक खाद और कीटनाशकों से उगाई गई सब्जियां और अनाज हमारे शरीर में धीरे-धीरे जहर घोल देते हैं। यही कारण है कि ‘सतत जीवनशैली’ यानी सस्टेनेबल लाइफस्टाइल, आज एक जरूरी आंदोलन बन चुका है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट बताती है कि दुनिया भर में हर साल करीब 70 लाख लोग प्रदूषण से जुड़ी बीमारियों के कारण समय से पहले मौत के शिकार हो जाते हैं। वहीं भारत में आईसीएमआर (2023) की स्टडी में पाया गया कि पर्यावरणीय कारणों से श्वसन रोग और हृदय रोग के मामलों में तेजी आई है। इसका सीधा असर न सिर्फ हमारी उम्र पर बल्कि जीवन की गुणवत्ता पर भी पड़ता है।

सतत या संतुलित जीवनशैली अपनाना कठिन नहीं है। इसका मतलब है ऐसे छोटे-छोटे बदलाव जो हमारी धरती और शरीर दोनों के लिए अच्छे हों, जैसे स्थानीय और मौसमी फल-सब्जियां खाना, प्लास्टिक की बजाय पुनः प्रयोग योग्य सामग्री का इस्तेमाल करना, कार्बन फुटप्रिंट घटाने के लिए पैदल चलना या साइकिल चलाना, और घर की ऊर्जा खपत को नियंत्रित करना। ये बदलाव हमारे स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से बेहतर करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं।

नए शोध यह भी बता रहे हैं कि प्लांट-बेस्ड डाइट, ऑर्गेनिक खेती और पारंपरिक खाद्य आदतें न सिर्फ पोषण का अच्छा स्रोत हैं बल्कि हमारी धरती का बोझ भी कम करती हैं। 2024 में लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन ने साफ कहा कि अगर दुनिया के लोग पौधों पर आधारित आहार की ओर झुकें तो न सिर्फ हृदय रोग और मोटापे जैसे खतरे कम होंगे बल्कि ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन भी घटेगा।

–आईएएनएस

केआर/

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

आपदा प्रभावित क्षेत्रों को दोबारा स्‍थापित करने में हर संभव मदद कर रही केंद्र सरकार: एलजी मनोज सिन्हा

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

बरेली : मौलाना तौकीर के करीबी नदीम खान के साथ-साथ 28 अभियुक्त गिरफ्तार

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

ट्रांसजेंडर समुदाय की समस्याओं के लिए भाजपा सरकार बहुत कुछ सोचती है: लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

आईएसआईएस केरल-तमिलनाडु केस में दो दोषियों को एनआईए कोर्ट ने सुनाई 8 साल की सजा

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

‘सबका साथ, सबका विकास’ का असली चेहरा आया सामने : मुख्यमंत्री सिद्दारमैया

September 29, 2025
ताज़ा समाचार

जम्मू-कश्मीर: साइबर धोखाधड़ी मामले में ईडी ने गांदरबल के कई ठिकानों पर मारा छापा

September 29, 2025
Next Post

टीम इंडिया ने पाकिस्तान की धुलाई, पिटाई और जगहंसाई भी की : मुख्तार अब्बास नकवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

115719
Total views : 6024657
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In