deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home ताज़ा समाचार

केन्या के नेवी कमांडर ने नौसेना प्रमुख और सेनाध्यक्ष से की मुलाकात, समुद्री सहयोग पर हुई बात

देशबन्धु by देशबन्धु
September 29, 2025
in ताज़ा समाचार
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। केन्या के नौसेना प्रमुख मेजर जनरल पॉल ओवुओर ओटेनियो ने सोमवार को नई दिल्ली में नौसेना प्रमुख व भारतीय थल सेनाध्यक्ष से अलग-अलग मुलाकात की है। 29 सितंबर को नई दिल्ली में मेजर जनरल ओटेनियो का स्वागत नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने साउथ ब्लॉक लॉन में किया। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

READ ALSO

नेपाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कर दिया उलटफेर, टी20 सीरीज में रचा इतिहास

दिल्ली: अष्टमी पर चित्तरंजन पार्क के दुर्गा पूजा समारोह में जाएंगे पीएम मोदी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

इसके बाद भारतीय नौसेना प्रमुख व केन्याई नौसेना कमांडर के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। दोनों नौसेना प्रमुखों के बीच हुई इस बातचीत में समुद्री सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से संचालन, प्रशिक्षण, हाइड्रोग्राफिक सहयोग, अफ्रीका-इंडिया की मैरीटाइम एंगेजमेंट यानी ‘एइकीमी’ नौसैनिक अभ्यास और भारत-केन्या ‘बहारी मैरीटाइम विजन’ पर चर्चा की गई।

ADVERTISEMENT

केन्या नेवी के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओवुओर ओटेनियो ने सोमवार को ही नई में थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-केन्या की प्रगाढ़ मित्रता को रेखांकित करते हुए द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाने तथा क्षेत्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श हुआ और दोनों नेताओं ने शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के साझा संकल्प को दोहराया। केन्या नेवी के चीफ 2 अक्टूबर तक भारत के आधिकारिक दौरे पर हैं। इस दौरे का उद्देश्य भारत-केन्या के बीच समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।

ADVERTISEMENT

अपनी यात्रा के दौरान वे गुरुग्राम स्थित इंफॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर-इंडियन ओशन रीजन और कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान के प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों का दौरा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण सहयोग को और सुदृढ़ करना है।

गौरतलब है कि भारतीय महासागर क्षेत्र में केन्या नौसेना भारत की एक महत्वपूर्ण साझेदार है। वह बहुपक्षीय अभ्यास एइकीमी व गोवा मैरीटाइम कॉन्क्लेव में सक्रिय रूप से भाग लेती रही है। फिलहाल केन्याई नौसेना प्रमुख का यह दौरा भारत-केन्या नौसैनिक संबंधों का एक अहम पड़ाव है, जो साझा हितों और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

वहीं अफ्रीका-इंडिया की मैरीटाइम एंगेजमेंट यानी ‘एइकीमी’ की बात करें तो, इस अभ्यास में समुद्री डाकुओं और समुद्री डकैतियों के खिलाफ अभ्यास किया जाता है। इस वर्ष भारत समेत 10 देशों के बीच अफ्रीका में यह पहला नौसैनिक अभ्यास था। तंजानिया के दार-ए-सलाम में आयोजित इस छह दिवसीय अभ्यास का समुद्री चरण 16-18 अप्रैल के बीच हुआ।

समुद्री चरण के लिए भारतीय नौसेना का गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस चेन्नई और लैंडिंग शिप टैंक आईएनएस केसरी तंजानिया पहुंचे थे। अफ्रीका में हुए इस महत्वपूर्ण अभ्यास में भारत व तंजानिया के अलावा अफ्रीकी देश कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका शामिल रहे। वहीं हाल ही में भारतीय नौसेना के फर्स्ट ट्रेनिंग स्क्वॉड्रन के समुद्री जहाज-आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता, आईएनएस शार्दूल और तटरक्षक बल का जहाज सारथी केन्या के मोंबासा में पहुंचा था।

–आईएएनएस

जीसीबी/एसके

देशबन्धु

Related Posts

ताज़ा समाचार

नेपाल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कर दिया उलटफेर, टी20 सीरीज में रचा इतिहास

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली: अष्टमी पर चित्तरंजन पार्क के दुर्गा पूजा समारोह में जाएंगे पीएम मोदी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

ट्रंप ने गाजा में युद्ध समाप्त करने के लिए 20 सूत्रीय शांति योजना की घोषणा की

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

दिल्ली में 4,000 करोड़ रुपए की यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

महाराष्ट्र में 77 सामाजिक आंदोलनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने की सिफारिश

September 30, 2025
ताज़ा समाचार

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, भारी मात्रा में मादक पदार्थ नष्ट

September 30, 2025
Next Post

वाशिंगटन के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

115897
Total views : 6026000
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In