deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

नवरात्रि में माँ के इन शक्तिपीठों पर जरूर लगाएं हाजिरी, पूरी होगी हर मनोकामना!

देशबन्धु by देशबन्धु
September 30, 2025
in राष्ट्रीय
0
नवरात्रि में माँ  के इन शक्तिपीठों पर जरूर लगाएं हाजिरी, पूरी होगी हर मनोकामना!
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

नई दिल्ली. शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देश भर में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए विभिन्न मंदिरों में पहुंच रहे हैं, खासकर शक्तिपीठों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। भारत और विश्व भर में कुल 51 सिद्ध शक्तिपीठ हैं, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण शक्तिपीठ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में स्थित हैं। ये शक्तिपीठ न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पूजनीय हैं, बल्कि इनसे जुड़ी मान्यताएं और पौराणिक कथाएं भी इनकी महत्ता को और बढ़ाती हैं।

ADVERTISEMENT

हरियाणा के थानेसर में स्थित सावित्री शक्तिपीठ या मां भद्रकाली मंदिर भारत के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। यह मंदिर द्वैपायन झील के समीप स्थित है। पुराणों के अनुसार, माता सती का दाहिना टखना इस स्थान के सामने के कुएं में गिरा था। इसी कारण इसे सावित्रीपीठ, देवीकूप और कालिकापीठ भी कहा जाता है।

READ ALSO

स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर बनेगा भारत – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

मौलानाओं ने भड़काकर कराई बरेली हिंसा, बहकावे में न आए कोई: दानिश आजाद अंसारी

यहां सती को सावित्री और भगवान शिव को स्थानु महादेव के नाम से पूजा जाता है। मंदिर के आसपास का क्षेत्र स्थानेश्वर या थानेसर के नाम से विख्यात है, क्योंकि सावित्री के पति का नाम स्थानु था। इस मंदिर में घोड़े दान करने की परंपरा महाभारत काल से चली आ रही है। कहा जाता है कि पांडवों ने विजय की प्राप्ति के उपलक्ष्य में यहां घोड़े दान किए थे।

ADVERTISEMENT

पंजाब के जालंधर में स्थित स्तनपीठ मां त्रिपुरमालिनी देवी मंदिर या देवी तालाब मंदिर के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि इसी स्थान पर मां सती का बाया वक्ष (स्तन) गिरा था। यह शक्तिपीठ रेलवे स्टेशन से मात्र 1 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में है। यहां की देवी की शक्ति त्रिपुरमालिनी और भैरव के भयंकर रूप की पूजा की जाती है। यह शक्तिपीठ त्रिगर्त तीर्थ के नाम से भी विख्यात है। हजारों श्रद्धालु दूर-दूर से मां की कृपा प्राप्त करने के लिए यहां आते हैं।

ADVERTISEMENT

राजस्थान के अजमेर के पास पुष्कर में स्थित मणिबंध शक्तिपीठ को गायत्री शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। यह शक्तिपीठ देवी सती की कलाइयों के गिरने के स्थान पर स्थित है। यहां देवी सती को गायत्री स्वरूप में पूजा जाता है। यह शक्तिपीठ गायत्री मंत्र साधना का प्रमुख केंद्र भी है। अजमेर से लगभग 11 किलोमीटर दूर गायत्री पहाड़ियों पर बसा यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है।

अमेरिकी सरकार क्यों बंद हो सकती है और ऐसा कब हो सकता है?

भरतपुर के निकट विराट नगर में स्थित देवी अंबिका शक्तिपीठ भी 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। यहां देवी सती के पैर की उंगलियां गिरी थीं। यह मंदिर देवी अंबिका को समर्पित है और भगवान शिव की पूजा अमृतेश्वर स्वरूप में की जाती है। जयपुर से लगभग 90 किलोमीटर दूर यह स्थान नवरात्रि, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों पर श्रद्धालुओं से भर जाता है।

देशबन्धु

Tags: attendanceMotherNavratriShaktipeethswishesनवरात्रिमनोकामनामाँशक्तिपीठोंहाजिरी

Related Posts

राष्ट्रीय

स्वदेशी से ही आत्मनिर्भर बनेगा भारत – केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

September 30, 2025
मौलानाओं ने भड़काकर कराई बरेली हिंसा, बहकावे में न आए कोई: दानिश आजाद अंसारी
राष्ट्रीय

मौलानाओं ने भड़काकर कराई बरेली हिंसा, बहकावे में न आए कोई: दानिश आजाद अंसारी

September 30, 2025
झारखंड के खूंटी में 1.40 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
राष्ट्रीय

झारखंड के खूंटी में 1.40 करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

September 30, 2025
मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने अम्पारीन लिंगदोह के आरोपों को बताया गलत
राष्ट्रीय

मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने अम्पारीन लिंगदोह के आरोपों को बताया गलत

September 30, 2025
राष्ट्रीय

चेन्नई थर्मल पावर प्लांट हादसा, 9 की मौत, एक गंभीर, मुआवजे का ऐलान

September 30, 2025
बिहार: फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद जिलाधिकारियों ने की बैठक, प्रतिनिधियों ने जताया आभार
राष्ट्रीय

बिहार: फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद जिलाधिकारियों ने की बैठक, प्रतिनिधियों ने जताया आभार

September 30, 2025
Next Post
जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पीएम मोदी को चिट्ठी, सम्राट चौधरी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का किया अनुरोध

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पीएम मोदी को चिट्ठी, सम्राट चौधरी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का किया अनुरोध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

116371
Total views : 6028669
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In