deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home राष्ट्रीय

अयोध्या पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण, यूपी सरकार के मंत्रियों ने किया स्वागत

देशबन्धु by देशबन्धु
October 8, 2025
in राष्ट्रीय
0
अयोध्या पहुंचीं केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण, यूपी सरकार के मंत्रियों ने किया स्वागत
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

अयोध्या, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या बुधवार को एक बार फिर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षण की साक्षी बनी, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

READ ALSO

नोएडा: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.26 करोड़ की साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा नए भारत का प्रतीक: सीएम देवेंद्र फडणवीस

पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और पुष्पवर्षा के बीच उनका स्वागत हुआ, जिससे अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक आत्मा स्पंदित हो उठी। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्मला सीतारमण का काफिला सिविल लाइन्स स्थित होटल रेडिशन पहुंचा। वहां थोड़े विश्राम के बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने रवाना हुईं। उनका यह दौरा टेढ़ी बाजार स्थित बृहस्पति कुंड में आयोजित एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन के लिए है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

इस कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संयुक्त रूप से दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों- संत त्यागराज स्वामीगल, पुरंदर दास और अरुणाचल कवि की मूर्तियों का अनावरण करेंगी। बृहस्पति कुंड परिसर में स्थापित की गई ये मूर्तियां भारतीय संगीत, भक्ति और कला परंपरा का जीवंत प्रतीक हैं।

इन संत संगीतज्ञों ने भक्ति संगीत को भारतीय संस्कृति का आत्मस्वर बनाया। अब इनकी मूर्तियों का अयोध्या की पावन भूमि पर स्थापित होना उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक एकता का अनोखा उदाहरण माना जा रहा है। वित्तमंत्री और मुख्यमंत्री बृहस्पति कुंड में प्रमुख दक्षिण भारतीय संतों की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के पश्चात दोनों द्वारा तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र लॉन राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी, संत-महंत और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी। अयोध्या में आयोजित यह समारोह केवल कला और संगीत का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की एकात्म भावना का प्रतीक बनने जा रहा है।

ADVERTISEMENT

–आईएएनएस

विकेटी/एसके

देशबन्धु

Related Posts

राष्ट्रीय

नोएडा: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.26 करोड़ की साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

October 8, 2025
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा नए भारत का प्रतीक: सीएम देवेंद्र फडणवीस
राष्ट्रीय

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा नए भारत का प्रतीक: सीएम देवेंद्र फडणवीस

October 8, 2025
झारखंडः कई वारदातों में वांटेड नक्सली दंपती ने गिरिडीह में किया आत्मसमर्पण
राष्ट्रीय

झारखंडः कई वारदातों में वांटेड नक्सली दंपती ने गिरिडीह में किया आत्मसमर्पण

October 8, 2025
तुष्टीकरण की राजनीति कर रही ममता बनर्जी, बंगाल में हिंदुओं का जीना मुश्किल: श्रीराज नायर
राष्ट्रीय

तुष्टीकरण की राजनीति कर रही ममता बनर्जी, बंगाल में हिंदुओं का जीना मुश्किल: श्रीराज नायर

October 8, 2025
बिहार चुनाव को लेकर रालोजपा की तैयारी पूरी, चिराग पासवान के प्रभाव को खत्म करना लक्ष्य: श्रवण कुमार अग्रवाल
राष्ट्रीय

बिहार चुनाव को लेकर रालोजपा की तैयारी पूरी, चिराग पासवान के प्रभाव को खत्म करना लक्ष्य: श्रवण कुमार अग्रवाल

October 8, 2025
राष्ट्रीय

बिहार में जनता ने महागठबंधन की सरकार बनाने का इरादा किया: हर्षवर्धन सपकाल

October 8, 2025
Next Post
मुंबई : दीपक कोठारी का शिल्पा व राज पर आरोप

मुंबई : दीपक कोठारी का शिल्पा व राज पर आरोप निवेश के 60 करोड़ निजी खर्चों में किए इस्तेमाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

120136
Total views : 6045407
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In