जबलपुर,देशबन्धु. सिविल लाईन क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद के कारण दो पक्षों ने विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी,जिससे दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। सूचना पर घटनास्थल में पहुंची पुलिस को एक खाली कारतूस मिला है। पुलिस ने खाली कारतूस बरामद का प्रकरण को जांच में लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि शाम लगभग सवा पांच बजे गोलछा अपार्टमेंट के समीप गोछला अपार्टमेंट के समीप फायरिंग होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम को एक खाली खोखा मिला था। जिसे जब्त कर करते हुए पुलिस ने विवेचना प्रारंभ कर दी है। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
सूत्रो के अनुसार इनोवा क्रिस्टा में आये एक प्रॉपर्टी डीलर व उनके गुर्गो का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था। इस दौरान शहर के एक उद्योगपति भी उपस्थित थे। गोली एक अधिवक्ता के पास से गुजरी थी और वह बाल-बाल बच गया। इसके पूर्व दोनों पक्षों में रजिस्ट्री कार्यालय में विवाद होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ष्