deshbandhu

deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
deshbandu_logo
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Menu
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर
Facebook Twitter Youtube
  • भोपाल
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रीवा
  • चंबल
  • नर्मदापुरम
  • शहडोल
  • सागर
  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
ADVERTISEMENT
Home खेल

ऐश्वर्या पिस्से बनीं डब्ल्यू2आरसी पुर्तगाल जीतने वाली पहली एशियाई महिला

देशबन्धु by देशबन्धु
September 30, 2025
in खेल
0
ऐश्वर्या पिस्से बनीं डब्ल्यू2आरसी पुर्तगाल जीतने वाली पहली एशियाई महिला
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp
ADVERTISEMENT

पुर्तगाल. ऐश्वर्या पिस्से ने एफआईएम वर्ल्ड रैली-रेड चैंपियनशिप (डब्ल्यू2आरसी) के चौथे राउंड, बीपी अल्टीमेट रैली-रेड पुर्तगाल 2025 में इतिहास रच दिया है। ऐश्वर्या अपनी श्रेणी जीतने वाली एशिया की पहली महिला बन गई हैं।

बेंगलुरु की 29 वर्षीय ऐश्वर्या ने रैली2 (महिला वर्ग) में न सिर्फ पहला स्थान हासिल किया, बल्कि सितारों से सजे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली 27वां स्थान भी हासिल किया। यह उपलब्धि भारतीय मोटरस्पोर्ट्स के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।

READ ALSO

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम घोषित, बाबर आजम की वापसी

क्या RCB बिकने वाली है? पूर्व IPL प्रमुख ललित मोदी ने फ्रैंचाइज़ी के भविष्य पर अपनी राय रखी

ऐश्वर्या ने कहा, “यह जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है। इस स्तर पर जीतने वाली एशिया और भारत की पहली महिला बनना सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह हर उस युवा लड़की के लिए एक संदेश है, जो सीमाओं से परे सपने देखती है। मैं टीवीएस रेसिंग और अपने सभी सहयोगियों की आभारी हूं, जिन्होंने इस पल को संभव बनाया।”

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

ऐतिहासिक जीत के साथ ऐश्वर्या ने डकार रैली 2027 की अपनी तैयारी को और मजबूत किया है। डकार रैली में उनका लक्ष्य ऐसी पहली भारतीय महिला बनने का है, जो दोपहिया वाहन पर प्रतिस्पर्धा करते हुए रैली पूरी करेंगी। ऐश्वर्या दुनिया की सबसे कठिन मानी जाने वाली रैली-रेड सीरीज में एक प्राइवेटर के रूप में उतरीं। उनकी यह उपलब्धि दृढ़ता, आत्मनिर्भरता और उत्कृष्टता का प्रतीक मानी जा रही है।

ADVERTISEMENT

टीवीएस रेसिंग और साझेदारों के सहयोग से ऐश्वर्या ने न सिर्फ खुद को साबित किया, बल्कि एशिया में मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में महिलाओं के लिए नई राह खोलने वाली अग्रदूत और प्रेरणा का स्रोत बनीं। यह रैली सहनशक्ति और कौशल की कठिन परीक्षा थी। ऐश्वर्या को कुल 2,000 किलोमीटर की दूरी को छह दिनों में पूरा करना पड़ा, जिसमें एक प्रोलॉग भी शामिल था। पूरी रेस पुर्तगाल और स्पेन के बीच फैले 100 प्रतिशत ग्रेवल ट्रैक पर आयोजित हुई।

‘अमर सिंह चमकीला’ को इंटरनेशनल एमी में नामांकन पर इम्तियाज अली ने साझा किया अनुभव

डब्ल्यू2आरसी बैनर तले एफआईएम और एफआईए की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस रैली में खेल के कुछ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय नाम शामिल थे। ऐश्वर्या ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

देशबन्धु

Tags: Aishwarya Pissayfirst Asian womanwin W2RC Portugalwin W2RC Portugal Aishwarya Pissayएशियाई महिलाऐश्वर्या पिस्सेडब्ल्यू2आरसी पुर्तगाल

Related Posts

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम घोषित, बाबर आजम की वापसी
खेल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टेस्ट टीम घोषित, बाबर आजम की वापसी

September 30, 2025
क्या RCB बिकने वाली है
खेल

क्या RCB बिकने वाली है? पूर्व IPL प्रमुख ललित मोदी ने फ्रैंचाइज़ी के भविष्य पर अपनी राय रखी

September 30, 2025
खेल

महिला विश्व कप 2025: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रेणुका सिंह के बगैर उतरा भारत

September 30, 2025
अंडर 19 यूथ टेस्ट : स्टीवन होगन ने खेली जुझारू पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 243 रन पर समेटा
खेल

अंडर 19 यूथ टेस्ट : स्टीवन होगन ने खेली जुझारू पारी, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 243 रन पर समेटा

September 30, 2025
खेल

डब्ल्यूपीएसी 2025: डिस्कस थ्रो एफ56 स्पर्धा में योगेश कथुनिया ने भारत को दिलाया सिल्वर

September 30, 2025
खेल

महिला वर्ल्ड कप 2025: जानिए वनडे फॉर्मेट में भारत-श्रीलंका के बीच कैसा है रिकॉर्ड?

September 30, 2025
Next Post
भारत ने 17 साल बाद अमेरिका को प्रत्यर्पण फिर से शुरू किया, कार दुर्घटना अपराध के मामले में भारतीय नागरिक को भेजा

भारत ने 17 साल बाद अमेरिका को प्रत्यर्पण फिर से शुरू किया, कार दुर्घटना अपराध के मामले में भारतीय नागरिक को भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT

Contact us

Address

Deshbandhu Complex, Naudra Bridge Jabalpur 482001

Mail

deshbandhump@gmail.com

Mobile

9425156056

Important links

  • राशि-भविष्य
  • वर्गीकृत विज्ञापन
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग

Important links

  • देशबन्धु जनमत
  • पाठक प्रतिक्रियाएं
  • हमें जानें
  • विज्ञापन दरें
  • ई पेपर

Related Links

  • Mayaram Surjan
  • Swayamsiddha
  • Deshbandhu

Social Links

116200
Total views : 6027629
Powered By WPS Visitor Counter

Published by Abhas Surjan on behalf of Patrakar Prakashan Pvt.Ltd., Deshbandhu Complex, Naudra Bridge, Jabalpur – 482001 |T:+91 761 4006577 |M: +91 9425156056 Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions The contents of this website is for reading only. Any unauthorised attempt to temper / edit / change the contents of this website comes under cyber crime and is punishable.

Copyright @ 2022 Deshbandhu. All rights are reserved.

  • Disclaimer, Privacy Policy & Other Terms & Conditions
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • लाइफ स्टाइल
  • अर्थजगत
  • मनोरंजन
  • खेल
  • अभिमत
  • धर्म
  • विचार
  • ई पेपर

Copyright @ 2022 Deshbandhu-MP All rights are reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In