रीवा देशबन्धु. विंध्य और महाकौशल क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने 18 मार्च को रीवा बंद का आह्वान किया है। इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को भी दे दी गई है। इस बंद का समर्थन करने के लिए सभी सवर्ण समाज व कई सामाजिक संगठन के लोगों से स्वामी विवेकानंद पार्क में उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने इस बंद को ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक ज़रूरी कदम बताया।
बढ़ती घटनाओं से उग्र हुए विन्ध्य के ब्राम्हण, बढ़ाई नाराजगी
जबलपुर व रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में एक ब्राह्मण परिवार के युवक पर जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद मऊगंज में सनी दुबे को बंधक बनाकर मार पीट की गई जिसमें सनी की मौत हो गई सनी की निर्मम हत्या ने समाज में आक्रोश पैदा कर दिया इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संगठन ने प्रशासन से मांग की है की आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए। दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो। . ब्राह्मण समाज पर अत्याचारों को तत्काल रोका जाए और सख्त कानून बनाया जाए।
रीवा में उग्र ब्राम्हणों नेआंदोलन की चेतावनी दी
ब्राम्हण संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा, और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ब्राह्मण समाज के नेताओं ने रीवा बंद में सभी ब्राह्मण बंधुओं और सवर्ण समाज व सामाजिक सगठनो के सदस्यों से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह बंद समाज की एकजुटता और न्याय के लिए आवाज उठाने का प्रतीक है।
सपाक्स ने किया समर्थन
सपाक्स पार्टी रीवा की आवश्यक बैठक सपाक्स पार्टी कार्यालय रीवा में आयोजित की गई जिसमें अपराधियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए रीवा बंद का समर्थन किए जाने का निर्णय लिया गया। अपने आत्मसम्मान अपने स्वाभिमान और अपनी जान की रक्षा के लिये सपाक्स पार्टी रीवा जिले के व्यापरियों, समस्त सामाजिक संगठन, आमजन से सपाक्स पार्टी आह्वान करता है कि अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग प्रदान करें।