झाबुआ। भील महासंघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गुमानसिंह डामोर जी की सहमति से झाबुआ जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष हरु भूरिया द्वारा जारी सूची में 15 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस घोषणा से पूरे जिले में संगठन को लेकर नया उत्साह और जोश का माहौल है। 15 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी समाज में उत्साह की लहर
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का विस्तार और मजबूती ही इस कार्यकारिणी की पहली प्राथमिकता होगी।
जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष – वल्लु भुरिया, थावरसिंह भुरिया, मेजिया कटारा, दिनेश अमलियार, सुरेश बिलवाल, महामंत्री – नाथूसिंह कामलिया, रमेश बारिया, निलेश मीणा, जिला मंत्री – छगनसिंह भुरिया, तानसिंह वसुनिया, शैतान मुनिया, देवीसिंह मेडा, मीडिया प्रभारी – जयसिंह गुंडिया, सोशल मीडिया प्रभारी – विदेश बिलवाल के साथ ही कार्यालय मंत्री – कमल डामोर को जिम्मेदारी सौंपी है।
आपको बता दें कि भील महासंघ का उद्देश्य
भील महासंघ का मुख्य ध्येय समाज की एकजुटता और प्रगति है। संगठन निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक अधिकारों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिले भर के कार्यकर्ताओं और समाजजनों में विश्वास जगा है कि आने वाले समय में संगठन और अधिक सशक्त होकर समाज के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।
इस घोषणा पर प्रदेश अनु डामोर, महासचिव लक्ष्मणसिंह बारिपा, उपाध्यक्ष राजू डामोर और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मनीष वसुनिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी समाज की दिशा और दशा सुधारने में नई ऊर्जा का संचार करेगी।