कोतमा, देशबन्धु. थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सड़क हादसो से मौत होने की घटनाए थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीयर्ग 43 में आमने-सामने की भिड़ंत से एक युवक की मृत्यु हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बिलासपुर रेफर किया जहां इलाज जारी हैं, स्थिति गंभ्भीर बनी हुई हैं राजमा।
जानकारी अनुसार चिरमिरी से गाड़ासरई जाते समय कार क्रमांक एमपी 20, सीएम 6047 के चालक ज्ञानेश्वर साहू अपनी ससुराल चिरमिरी से लौट रहा था तभी कोतमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में आमने से आ रहीं बाइक क्रमांक एमपी रूक्क,65, एमडी 4271 चालक मनमोहन सिंह और साथ बैठे पारस सिंह की आपस में भिड़ंत हो गई।
चार सटोरिये पुलिस के हत्थे चढ़े
घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची 100 डायल ने घायलों को अस्पताल भिजवाए जहां उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां चालक मनमोहन सिंह की मृत्यु हो गई हैं वहीं दूसरा बिलासपुर रेफर किया गया हैं जहां स्थिति गंभ्भीर बनी हुई हैं।
पुलिस मामले में मर्ग कायम कर घटना की विवेचना कर रही है। जानकारी अनुसार बाईक चालक मनमोहन सिंह और पारस सिंह दोनो युवक शराब के नशे में थे। कोतमा पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।