रीवा देशबन्धु. आज पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी का 300वां जयंती के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी अटल नगर मंडल रीवा के तत्वाधान के सभी शक्ति केन्द्रों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सभी वार्डो की तिरंगा यात्रा का एकत्रीकरण जय स्तम्भ चौक में हुआ, जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता एवं मंडल अध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में भारत माता की जय एवं वन्देमातरम के नारों के साथ तिरंगा यात्रा जय स्तम्भ चौक से भाजपा कार्यालय अटल कुंज के लिए रवाना हुई।भाजपा कार्यालय अटल कुंज में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुष्पांजली आर्पित कर यात्रा समापन हुआ।
चार सटोरिये पुलिस के हत्थे चढ़े
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती साधना गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष शेखर सचेदवा, वार्ड पार्षद समीर शुक्ला, राजीव शर्मा, यात्रा के संयोजक श्री कृष्ण गुप्ता, सह संयोजक संतोष मिश्रा, दिलीप तिवारी, जीवनलाल साकेत, प्रभात दीक्षित, डॉ. मुजीब खान, रामसखा वर्मा, रमेश राठौर, रमेश कुशवाहा, अमित द्विवेदी, भानू मिश्रा, पूनम मिश्रा, बालेन्द्र गौतम, अखिलेश शुक्ला, मनीषा सिंह, शांति रजक, तरूणा वर्मा, पवन तिवारी, अजय प्रधान, राजेश साहू शिवाकर कुशवाहा, सपना वर्मा, रीतेश द्विवेदी, अनिल शुक्ला पप्पू, रीना सिंह, ज्योति सोंधिया, आलोक तिवारी, मो. इमरान गुलाब, शशि मिश्रा, विनोद उपाध्याय जयशरण पाण्डेय, रामदरश गौतम अशोक वर्मा, रीता निषाद, मंडल के पदाधिकारी, वार्डो के संयोजक, सह संयोजक, त्रिदेव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।