सतना, देशबन्धु। मैहर में एनएच-30 पर बुधवार दोपहर 12 बजे एक सड़क हादसा हो गया। मैहर-अमरपाटन के नरौरा में कुंभस्नान से लौट रहे यात्रियों की एसयूवी कार सड़क किनारे खड़े बल्कर ट्रक से टकरा गई।
इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री कुंभ स्नान करके वापस लौट रहे थे। एसयूवी की ट्रक से टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें, सभी लोग उपाध्याय परिवार से थे और प्रयागराज से मुंबई पलावा जा रहे थे। इस हादसे में सुनील उपाध्याय उनकी पत्नी और उनकी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बड़ा बेटा और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर घायल है। वहीं सुनील उपाध्याय सेवानिवृत बैंक अधिकारी थे।
इनकी हुई मौत
हादसे में सुनील उपाध्याय पिता गणेश उपाध्याय उम्र 62 वर्ष, सरोजित उपाध्याय पति सुनील उपाध्याय 55 वर्ष, स्नेहा उपाध्याय पिता सुनील उपाध्याय उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई तो वहीं रोहन उपाध्याय पिता सुनील उपाध्याय उम्र 29 वर्ष, मीनाक्षी कुमार पति स्व विनोद कुमार 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।