सतना, देशबन्धु। चंद्रशेखर आजाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण और गरिमामयी रैली का आयोजन हुआ। संगठन के अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार के नेतृत्व में, बघेली यूट्यूबर मनीष पटेल द्वारा भारतीय सैनिकों की वर्दी, निष्ठा और उनके परिवारों पर किए गए अशोभनीय, आपत्तिजनक और अमर्यादित वीडियो कंटेंट के खिलाफ एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक सतना को सौंपा गया।
शी चिनफिंग और लॉरेंस वोंग के बीच मुलाकात हुई
एसपी ने तत्काल रीवा पुलिस अधीक्षक से भी बात की तथा सभी वीडियो सबूत एवं ज्ञापन की पेन ड्राइव सहित रिपोर्ट रीवा को प्रेषित की। इस दौरान मुख्य रूप से राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, पवन कुमार सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, अजय कांत तिवारी, विनोद सिंह, अनिल त्रिपाठी, राजेश सिंह, विकास सिंह, कृष्णा कुशवाहा, विनीत कुमार तिवारी, एएस कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, जॉन सिंह, महेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह, निशांत सिंह, आरसी विश्वकर्मा, सुरेश कुमार, बिपेन्द्र सिंह, राम सिंह कुशवाहा, रामाकांत त्रिपाठी, निशांत कुमार सिंह, राहुल अग्रवाल, मोहम्मद शब्बीर आदि साथी उपस्थित रहे।