झाबुआ. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर शुक्रवार को झाबुआ जिले के पेटलावद से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।
डॉ. मोहन यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाडली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत महिलाओं को राशि रुपए 450 में गैस रिफिल की राशि का अंतरण भी करेंगे। जिसमें प्रदेश की 31 लाख से अधिक बहनों को 48 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया।
पेटलावद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 345.34 करोड़ लागत की राशि के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ लागत राशि के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ लागत राशि के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।
“झाबुआ के संजीवक” पुस्तक का विमोचन:-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करकमलों से जिला प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन किया गया।
जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान जनजातीय वर्ग में सदियों से विद्यमान है। जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है।