नरसिंहपुर,देशबन्धु. चंदना संभाग के अंतर्गत समय सिंधु महिला मंडल की अध्यक्ष रंजना नायक के मार्गदर्शन मे वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर केंद्रीय जेल गौ शाला मे एक ट्राली भुसा का दान किया। गायों का मुख्य आहार का आधार भुसा ही होता है गर्मी मे भुसे की कमी से गायें भूखी रहती है इसलिए प्रत्येक संस्था द्वारा यह दान किया जाय तो हम सभी की मुख्य जरुरत दुध देने वाली गौ माता भूखी न रहेंगी।इस उद्देश्य एवं सभी सामाजिक संस्थान को संदेश स्वरुप समय सिंधु महिला मंडल ने निर्णय लिया की गौ शाला मे भुसा का दान करते रहेंगे।दान देते समय केंद्रीय जेल के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे एवं समय सिंधु मंडल की उपाध्यक्ष निलांजना जैन, सचिव साधना डब्लया, सहसचिव पूनम जैन ,कोषाध्यक्ष भावना जैन ,सह कोषाध्यक्ष प्रतिभा जैन एवं पदमा जैन, मंजु जैन ,सपना जैन, रेखा जैन , निधी जैन , सारिका जैन उपस्थित रही
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT