जबलपुर. 24वीं पूर्वी जोन अन्तर जिला पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के चौथे पुलिस लाईन जबलपुर में विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। गुरुवार को प्रतियोगिता के चौथे दिन कुश्ती का मैच विश्वामित्र पुरूस्कार विजेता विनय प्रजापति की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें फ्रीस्टाइल कुश्ती:-57 किलो ग्राम वर्ग में अनिल धुर्वे डिण्डौरी प्रथम स्थान.
65 किलो ग्राम वर्ग में देवेन्द्र उपाध्याय जबलपुर प्रथम, 70 किलो ग्राम वर्ग में धर्मेन्द्र कुमार झारिया नरसिंहपुर प्रथम, 74 किलो ग्राम वर्ग में मनीष सोनकर नरसिंहपुर प्रथम, 79 किलो ग्राम वर्ग में पुरूषोत्तम रजक जिला विशेष शाखा जबलपुर प्रथम, 79 किलो ग्राम वर्ग में कमोद कोल कटनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
86 किलो ग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में अभय यादव कटनी प्रथम, नरेश सोनकर कटनी द्वितीय, व रोहित सिंह कटनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

97 किलो ग्राम वर्ग कुष्ती प्रतियोगिता में ओमनारायण जबलपुर प्रथम एवं अनिल यादव जबलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। ग्रीको – रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के 67 किलो ग्राम वर्ग में देवेन्द्र उपाध्याय जबलपुर प्रथम, 72 किलो ग्राम वर्ग में धर्मेन्द्र कुमार झारिया नरसिंहपुर प्रथम, 77 किलो ग्राम वर्ग में मनीष सोनकर नरसिंहपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
82 किलो ग्राम वर्ग में अमीरचंद यादव जबलपुर ने प्रथम एवं जितेन्द्र यादव जबलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 87 किलो ग्राम वर्ग में जितेन्द्र यादव जबलपुर ने प्रथम एवं महेन्द्र पाल सिंह जबलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
97 किलो ग्राम वर्ग मेें रामअशीष यादव जबलपुर ने प्रथम एवं कमलेश कुमार जबलपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 130 किलो ग्राम वर्ग मेें रमाकांत यादव रीवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हत्या के प्रयास, अवैध वसूली में फरार आरोपी गिरफ्तार
बैडमिंटन के फायनल में जबलपुर ने दिखाया जलवा
बैडमिंटन एकल फायनल में जिला जबलपुर से पंचम सिंह पटेल एव ंबी.आर. मेश्राम मंण्डला के बीच रानीताल ग्राउण्ड़ में खेला गया जिसमें पंचम सिंह पटेल जबलपुर ने 21-18, 21-17 से फायनल अपने नाम किया।
बैडमिंटन डबल फायनल जबलपुर जिले से रेणु विक्टर एवं मनोज तथा मण्ड़ला जिले से महासिंह व बी.आर. मेश्राम के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें 21-17, 19-21, 21-12 से जबलपुर जिले ने फाइनल में जीत दर्ज की। हॉकी का फायनल मैच जबलपुर-नरसिंहपुर के बीच रानीताल स्टेडियम में खेला गया जिसमें नरसिंहपुर की टीम द्वारा 4-1 से जबलपुर को हराकर फायनल विजेता रही।
संपत्ति विवाद पर पिता ने पहली पत्नी के बेटे को मारी गोली
आज फुटबॉल का सेमीफाइनल
फुटबॉल के सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को प्रथम मैच नरसिंहपुर वर्सेज छिन्दवाड़ा एवं द्वितीय मैच जबलपुर वर्सेज कटनी के मध्य खेले जावेगे। हैण्डवॉल मैच कल दिनॉक 27.06.2025 को प्रात:09:00 बजे से पुलिस लाईन फुटबॉल ग्राउण्ड में खेले जाएंगे।
हत्या के प्रयास, अवैध वसूली में फरार आरोपी गिरफ्तार