सतना, देशबन्धु। इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद बिहार का रहने वाला युवक नाबालिग लड़की के घर पहुंच गया। उसे अकेले होने का फायदा उठाते हुए उसने प्रलोभन देकर लड़की से बलात्कार किया। इसके बाद उसे अश£ील मैसे और वीडियो भेजता रहा। युवक की हरकतों से परेशान होकर बालिका ने अपने परिजनों को बताया तब मामला पुलिस के पास पहुंचा। इसी मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
चित्रकूट के पूर्व विधायक की गढ़ी में गोली लगने से युवती की मौत
पुलिस के अनुसार, बालिका ने अपने पिता के साथ आकर रिपोर्ट लिखाई थी कि 9 मई को वह घर में अकेली थी। तभी इंस्टाग्राम पर बना दोस्त उसके घर आया और उसने बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी अश£ील, फोटो, वीडियो भेजने लगा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 65(1)बीएनएस, 67(ए) आईटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। इसी प्रकरण में आरोपी निखिल ठाकुर राजपूत पिता जितेन्द्र कुमार ठाकुर (19) निवासी मुरौत थाना किशनपुर रतवारा जिला महथेपुरा बिहार को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाही में एसआई अजीत सिंह सायबर सेल, एसआई बेबी तरन्नुम, प्रधान आरक्षक मनोज, आरक्षक सतेन्द्र यादव की अहम भूमिका रही।
हम वियतनाम और भारत के बीच आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए तत्पर : गौतम अदाणी