नवरात्रि. नवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार सोना सस्ते भाव में ग्राहकों को राहत दे रहा है. 26 सितंबर 2025, शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती और अमेरिका द्वारा आयात पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा के चलते सोने की कीमतों पर असर पड़ा है.
2 दिन में 12,500 रुपये की भारी गिरावट
पिछले दो दिनों (24 और 25 सितंबर) में 24 कैरेट सोने की कीमतों में कुल 12,500 रुपये प्रति 100 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई.
24 सितंबर को कीमतें 3,200 रुपये गिरीं
25 सितंबर को गिरावट और बढ़ी, 9,300 रुपये प्रति 100 ग्राम का नुकसान
एमसीएक्स पर सोने और चांदी की चाल
शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर दिसंबर वायदा सोना 0.06% गिरावट के साथ ₹1,13,795 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले दिन का बंद भाव ₹1,13,871 था.
चांदी भी 0.13% टूटकर ₹1,36,876 प्रति किलो पर पहुंची.
| कैरेट | 10 ग्राम | 100 ग्राम |
| ———— | ——— | ———- |
| 24 कैरेट | ₹1,14,440 | ₹11,44,400 |
| 22 कैरेट | ₹1,04,900 | ₹10,49,000 |
| 18 कैरेट | — | ₹8,58,300 |
चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड
सोने की गिरावट के उलट चांदी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है और यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.
| चांदी | रेट |
| ——— | ——— |
| 1 किलो | ₹1,43,000 |
| 100 ग्राम | ₹14,300 |
| 10 ग्राम | ₹1,430 |
क्यों घट रहे हैं सोने के दाम? – अमेरिका में 100% टैरिफ की घोषणा से वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर की मजबूती ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला, निवेशकों का रुझान फिलहाल चांदी की ओर ज्यादा
हल्दीराम पर एक लाख का जुर्माना, 400 ग्राम के पैकेट में निकला सिर्फ 333 ग्राम नमकीन
निवेश का सुनहरा मौका – त्योहारी सीज़न से पहले सोने में आई यह बड़ी गिरावट खरीदारी और निवेश के लिए बेहतरीन मौका मानी जा रही है. जानकारों का मानना है कि यदि आप गहनों की खरीदारी या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो मौजूदा वक्त बेहद अनुकूल है. नवरात्रि की रौनक में सोने की चमक भले ही कम हुई हो, लेकिन ग्राहकों की मुस्कान ज़रूर बढ़ गई है.