नई दिल्ली. दिवाली के ठीक अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025) का पर्व 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला को समर्पित है. इस दिन गायों, गोबर से बने गोवर्धन पर्वत और भगवान कृष्ण की पूजा विशेष रूप से की जाती है.
गोवर्धन पूजा 2025: तिथि और शुभ मुहूर्त
* तिथि प्रारंभ: 21 अक्टूबर 2025 को शाम 05:54 बजे
* तिथि समाप्त: 22 अक्टूबर 2025 को रात 08:16 बजे
* पूजा की तिथि: 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार)
मुख्य मुहूर्त और पंचांग विवरण
* सूर्योदय: सुबह 06:26 बजे
* सूर्यास्त: शाम 06:44 बजे
* चंद्रोदय: सुबह 07:01 बजे
* चंद्रास्त: शाम 06:00 बजे
* ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:45 – 05:35
* विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 – 02:44
* गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:44 – 06:10
* अमृत काल: दोपहर 04:00 – 05:48
गोवर्धन पूजा पर करें ये विशेष उपाय
तुलसी पूजन से बढ़ेगा सुख-समृद्धि
* मां तुलसी की पूजा करें
* देसी घी का दीपक जलाएं
* तुलसी मंत्र का जाप करें
फल: अन्न-धन की वृद्धि, मां लक्ष्मी की कृपा
आर्थिक तंगी दूर करने का उपाय
* स्नान के बाद गाय माता की पूजा करें
* तिलक लगाएं, फूलमाला पहनाएं, चारा खिलाएं
धार्मिक मान्यता: धन की समस्या दूर होती है, आर्थिक समृद्धि बढ़ती है
122 करोड़ का बैंक घोटाला: हिरेन भानु और पत्नी गौरी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी
गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व
यह पर्व प्राकृतिक संरक्षण, गायों की महत्ता और कृष्ण भक्ति का प्रतीक है. खासकर मथुरा, वृंदावन, बरसाना और गोकुल में इस दिन विशेष आयोजन होते हैं. गोवर्धन की परिक्रमा का भी बड़ा महत्व होता है.