जबलपुर. लार्डगंज थानान्तर्गत जीरो डिग्री स्थित होटल वेलवेट का संचालन अन्य प्रदेश से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों को लड़कियों को फोटो का एलबम दिखाया जाता था।
पुलिस ने बुधवार देर रात्रि होटल में दबिश दी तो तीन युवतियां मिली। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त होटल संचालक तथा एक युवक को प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।
महिला थाना प्रभारी भुवनेष्वरी चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरो डिग्री स्थित होटल वेलवेट का संचालक देह व्यापार का धंधा चलाता था। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी तो हरियाणा से देह व्यापार के लिए बुलाई गई तीन युवतियां मिली।
एक युवक व युवती होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। हरियाणा की युवतियों को दो दिन पहले बुलाया कर होटल में रुकवाया गया था।
पुलिस ने होटल संचालक प्रदीप मिश्रा तथा आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश दिया गया था। न्यायालय के आदेष पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
लम्बे समय से चला रहा था सैक्स रैकेट
होटल संचालक प्रदीप मिश्रा लम्बे समय से सैक्स रैकेट चला रहा था। देह व्यापार के लिए दूसरे प्रदेश से युवतियों को बुलाया जाता था। ग्राहकों को लड़कियों को फोटो एलबम भी दिखाया जाता था।
पसंद आने पर लड़कियों को विशेष तौर पर दूसरे प्रदेश से बुलाया जाता था। होटल संचालक ने अपने ग्राहकों को होटल में उपलब्ध लड़कियों की फोटो भेजकर उन्हें बुलाते थे। महिला थाना प्रभारी श्रीमती चौहान ने बताया कि इस संबंध में विवेचना जारी है।