इंदौर. इंदौर मेट्रो परियोजना में एक और महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 11 किलोमीटर के रूट पर तीसरा ट्रॉली रन सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है।
अब कोच सेट्रायलरन की तैयारी की जा रही है, जो आगामी तीन महीनों के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी चैतन्य कृष्णा ने हाल ही में इस रूट पर ट्रॉली रन का निरीक्षण किया।
इन 11 स्टेशनों पर ट्रॉली रन हुआ
- मालवीय नगर चौराहा
- विजय नगर चौराहा
- मेघदूत गार्डन
- बापट चौराहा
- हीरानगर
- चंद्रगुप्त चौराहा
- आईएसबीटी
- एमआर 10 रोड
- भौरासला चौराहा
- सुपर कॉरिडोर 1
- सुपर कॉरिडोर 2
सभी स्टेशनों पर सिविल कार्य, संरचनात्मक गुणवत्ता, एंट्री-एग्जिट गेट, लिफ्ट, एस्केलेटर, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया।
कमर्शियल संचालन की तैयारी तेज़
- इस समय 6 किलोमीटर रूट पर मेट्रो संचालन हो रहा है, लेकिन यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई है।
- अब अफसरों का फोकस 11 किलोमीटर हिस्से को अगले 6 महीने में चालू करने पर है।
- मेट्रो स्टेशन निर्माण की गति बढ़ाई जा रही है।
️एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहा तक 17 KM रूट का महत्व
- यदि आने वाले तीन वर्षों में यह रूट तैयार हो जाता है, तो यह मेट्रो के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
- एयरपोर्ट और बस स्टैंड को जोड़ने वाला यह रूट भविष्य में सबसे व्यस्त रहेगा।
सिंहस्थ मेला बनेगा मेट्रो का बड़ा अवसर
- तीन साल बाद लगने वाले सिंहस्थ मेला के दौरान इंदौर से होकर गुजरने वाले यात्रियों की संख्या 5 लाख प्रतिदिन तक पहुंच सकती है।
- अधिकांश बसें कुर्मेड़ी बस स्टैंड पर रुकेंगी, जहां से यात्री मेट्रो से आगे का सफर कर सकेंगे।
- एयरपोर्ट से विजय नगर तक मेट्रो यात्रा सिंहस्थ यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी।